Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

जंतर-मंतर में ट्रोल का शिकार हुए एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर का पक्ष, टाइम्स नाउ के रिपोर्टर की पिटाई पर जनता का रिएक्शन भी पढ़िए!

पत्रकारों को यह वीडियो दुर्भाग्यपूर्ण लग सकता है लेकिन उनको यह सोचना चाहिए कि पत्रकारिता किस हद तक अविश्वसनीय हो चुकी है। ताक़त माइक के रंग से नहीं विश्वसनीयता से आती है। वरिष्ठ पत्रकारों को सोचना चाहिए कि कैसे इस खोई हुई विश्वसनीयता को बहाल किया जाये।
-प्रभात रंजन


वरुण भसीन-

इसी माइक से मैंने सवाल पूछे थे।

जब 2024 में नीट रिजल्ट के बाद 67 टॉपर निकले- जब झज्जर सेंटर पर सवाल उठे, जब NTA जवाब देने से बच रही थी – तब मैं पहले दिन से आपके लिए सवाल कर रहा था।

2026 में भी मैंने वही किया लेकिन !

आज मेरी रिपोर्ट देखे बिना, मेरा काम जाने बिना, मुझे “गोदी मीडिया” कहकर घेरा गया, दौड़ाया गया, धमकाया गया, गालियाँ दी गईं और पानी फेंका गया।

फिर भी कोई शिकायत नहीं।

कल फिर माइक उठाऊँगा। फिर आपके सवाल पूछूँगा। फिर आपके हक़ की खबर दिखाऊँगा।

क्योंकि भीड़ की गलतफहमी मेरा काम तय नहीं करेगी।

सवाल पूछता था। सवाल पूछता हूँ। और आपके लिए सवाल पूछता रहूँगा।


Facebook-style comment thread showing multiple users replying, in Hindi and English, with emojis and likes/heart icons visible.
Comment section on a social post filled with Hindi/Urdu comments and laughing emoji reactions to a humorous post.
Comment thread on a social post showing multiple users replying in Hindi/Hinglish with Like/Reply icons visible.

जंतर मंतर पे Times Now के रिपोर्टर की पिटाई हो गई। अमूमन सभी टीवी चैनल के रिपोर्टर्स के साथ पब्लिक वहां इसी तरह पेश आ रही है। कारण है उनका गुस्सा कि चैनल वाले उनके आंदोलन को तरह तरह से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस खबर पे पब्लिक के जो कमेंट आए हैं, उनका स्क्रीनशॉट लगा रहा हूं। देखिए जनता इनके बारे में क्या सोच रही है। इन न्यूज चैनल्स के मालिकों और संपादकों को अब जाग जाना चाहिए। एडिटोरियल पॉलिसी उनकी है, खदेड़ा जा रहा है रिपोर्टर्स को।
-डॉ नदीम अख्तर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन