सौमित्र राय-
कल Epstein फाइल आई और डिलीट हो गई। मेरी तरह बहुतों ने स्क्रीन शॉट रख लिया। ट्रंप पर 13 साल की बालिका से रेप का आरोप है। और भी बहुत सी घिनौनी करतूतें।


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के हवाले से लल्लनटॉप लिखता है-
बिल गेट्स को रूसी लड़कियों से हुआ था गुप्त रोग, फिर ये दवाइयां.. एपस्टीन की नई फाइल्स में दावा
वॉशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी नई फाइलें सार्वजनिक की हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को लेकर गंभीर दावे किए गए हैं। इन दस्तावेज़ों में आरोप लगाया गया है कि गेट्स को रूसी लड़कियों के साथ कथित संबंधों के बाद यौन संक्रमण (STD) हुआ था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, न्याय विभाग द्वारा जारी इन फाइलों में करीब 30 लाख पन्ने, 1.8 लाख तस्वीरें और 2,000 से अधिक वीडियो शामिल हैं। इन दस्तावेज़ों में एपस्टीन द्वारा 18 जुलाई 2013 को खुद को भेजा गया एक ईमेल भी सामने आया है, जिसमें उसने दावा किया है कि बिल गेट्स ने उससे एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थीं।

ईमेल में एपस्टीन ने लिखा है कि गेट्स कथित तौर पर अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स को बिना बताए ये दवाएं देना चाहते थे। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि गेट्स ने इस पूरे मामले से जुड़े मैसेज डिलीट करने की बात कही थी।
बिल और मेलिंडा गेट्स की शादी 1994 में हुई थी और दोनों का तलाक 2021 में हुआ। मेलिंडा गेट्स पहले यह कह चुकी हैं कि गेट्स के अफेयर और एपस्टीन के साथ उनके रिश्ते भी तलाक की वजहों में शामिल थे, हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से कुछ नहीं कहा।
एपस्टीन के ईमेल में यह भी दावा किया गया है कि गेट्स ने उनसे छह साल पुरानी दोस्ती तोड़ दी थी और उनसे कुछ ऐसे काम करने को कहा गया था, जो नैतिक रूप से गलत थे।
बिल गेट्स का खंडन: “दावे पूरी तरह झूठे”
इन आरोपों पर बिल गेट्स की ओर से सख्त प्रतिक्रिया आई है। उनके प्रवक्ता ने डेली मेल से कहा,
“ये सभी दावे पूरी तरह झूठे, बेतुके और आधारहीन हैं। ये दस्तावेज़ सिर्फ एपस्टीन की नाराज़गी को दिखाते हैं कि गेट्स के साथ उसका कोई स्थायी रिश्ता नहीं बन पाया। बदनाम करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता था।”
गौरतलब है कि इन फाइलों में एपस्टीन और गेट्स की कुछ ऐसी तस्वीरें भी शामिल हैं, जो पहले सार्वजनिक नहीं हुई थीं। हालांकि अमेरिकी न्याय विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि किसी व्यक्ति का नाम या फोटो इन दस्तावेज़ों में होना यह साबित नहीं करता कि उसने कोई अपराध किया या उसे एपस्टीन की अवैध गतिविधियों की जानकारी थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ठरकपने पर हिंदुस्तान क्या लिख रहा है पढ़ें…
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी भाषा और शब्दों के चयन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला ओवल ऑफिस में दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने गृह सचिव डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप उस वक्त ओवल ऑफिस में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे थे, जब डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन वहीं मौजूद थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ट्रंप ने बताया कि उनका ध्यान इस जोड़ी पर तब गया, जब उन्होंने दोनों को एक वीडियो में घुड़सवारी करते देखा।
ट्रंप ने कैथरीन बर्गम की ओर इशारा करते हुए कहा,
“मैंने इन दोनों को एक वीडियो में घोड़ों की सवारी करते देखा और मैंने कहा— ये कौन हैं? मैं कैथरीन के बारे में बात कर रहा था, डग के बारे में नहीं।”
इसके बाद ट्रंप ने मुस्कराते हुए आगे कहा, “मेरे लोगों ने मुझे इनके बारे में बताया और मैंने कहा कि मैं उनसे हाथ मिलाने जा रहा हूं, क्योंकि जिसके पास तुम्हारी जैसी पत्नी हो, वह वाकई कमाल की बात है।”
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने डग बर्गम को अमेरिका का गृह सचिव इसीलिए नियुक्त किया क्योंकि उन्हें बर्गम की पत्नी कैथरीन बेहद आकर्षक लगीं।
गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी अपनी बयानबाजी को लेकर विवादों में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब कैथरीन बर्गम को लेकर दिए गए इस बयान के बाद एक बार फिर उनकी भाषा और सोच पर सवाल उठ रहे हैं।
आलोचकों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न सिर्फ महिला गरिमा के खिलाफ हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि ट्रंप सरकारी नियुक्तियों को लेकर कितनी गैर-गंभीर और व्यक्तिगत सोच रखते हैं।
दिल्ली – एप्स्टीन फाइल्स मामले पर MEA ने दी प्रतिक्रिया-
PM मोदी की जुलाई 2017 की आधिकारिक यात्रा के अलावा सब निराधार है, MEA ने दावों को खारिज किया !!




