Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एटा में हिंदुस्तान के रिपोर्टर के खिलाफ हत्या की धमकी की रिपोर्ट

एटा : ‘दहलता आईना’ के समाचार संपादक अमन पठान को गोली मारने की धमकी देने के आरोपी दैनिक हिंदुस्तान के रिपोर्टर मयूर गुप्ता के खिलाफ मारहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एटा : ‘दहलता आईना’ के समाचार संपादक अमन पठान को गोली मारने की धमकी देने के आरोपी दैनिक हिंदुस्तान के रिपोर्टर मयूर गुप्ता के खिलाफ मारहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

क़स्बा मारहरा निवासी अमन पठान के मुताबिक कुछ दिनों पहले मारहरा निवासी मयूर गुप्ता ने करीब दो दर्जन बंदरों की हत्या कराकर शव तालाब में फिंकवा दिए थे। इस मामले में सपा नेता बबलू चौधरी ने मयूर गुप्ता और उनके चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमन पठान ने इस मामले को व्हाट्स अप पर ब्रेकिंग न्यूज़ चलाई तो मयूर गुप्ता ने  सिफारिश करवाई कि वह पत्रकार होने के नाते पत्रकार का सहयोग करें और मामले को प्रकाशित न करें। अमन पठान ने मयूर गुप्ता का सहयोग किया।

सोमवार को मारहरा में विद्युत करंट से एक युवक की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने जेई की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद सपा नेता बबलू चौधरी ने जेई को किसी तरह आक्रोशित लोगों से बचाया। मगर बताया जाता है कि मयूर ने विद्युत कर्मचारियों से साठगांठ कर सारा आरोप बबलू चौधरी पर थोप दिया। विद्युत विभाग ने मयूर गुप्ता के इशारे पर बबलू चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। अमन पठान ने एक बार फिर व्हाट्स अप पर ब्रेकिंग न्यूज़ चलाकर पर्दाफाश कर दिया। इसी बात से नाराज होकर मयूर गुप्ता ने अमन पठान की माँ इशरत जहाँ से अभद्रता करते हुए अमन पठान की हत्या करवाने की धमकी दे दी। अमन पठान ने मयूर गुप्ता के खिलाफ मारहरा थाने में हत्या करवाने धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन