Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

पत्रकार जगेंद्र सिंह के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले यूपी के मंत्री राम मूर्ति को फांसी देने की मांग बिहार में उठी

हाजीपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राम मूर्ति वर्मा द्वारा शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह को बांध कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देने की अमानवीय व्यवहार की निंदा करते हुए विभिन्न सामाजिक राजनीतिक-सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने उस मंत्री को बरखास्त कर फांसी की सजा देने की मांग की है.  पत्रकार प्रो चंद्र भूषण सिंह शशि की अध्यक्षता में संपन्न एक बैठक में घटना की निंदा करते हुए दोषी मंत्री के बरखास्तगी की मांग की गयी. वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश रंजन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा आचरण असहनीय है. किरण मंडल के महासचिव वरीय अधिवक्ता विनय चंद्र झा ने कहा कि मीडिया पर हमला लोकतंत्र पर हमला है.

भाजपा के प्रो अजीत कुमार सिंह एवं कुमार सौरभ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मंत्री को एक मिनट भी किसी संवैधानिक पद पर बने रहने का हक नहीं है. प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के नेता वरीय अधिवक्ता कुमार विकास, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, शशि मोहन प्रसाद सिंह, बद्रीनाथ एवं राज कुमार श्रीवास्तव ने घटना की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को बरखास्त कर मंत्री के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चला कर सजा देने की मांग की.  घटना की निंदा करने वालों में वैशाली कला मंच सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रो हरि शंकर वर्मा, बाबू शिवजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी के अध्यक्ष जीवनाथ सिंह, गांधी स्मारक पुस्तकालय के सचिव भोला नाथ ठाकुर, युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के नेता अनीश चंद्र गांधी, कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्व मुखिया राजीव कुमार चौधरी ,नेशनल पीपुल्स पार्टी के जिलाध्यक्ष राज कुमार दिवाकर आदि प्रमुख हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन