Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

बारहवीं विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित  

भोपाल : विकास और जनसरोकार के मुद्दों पर दी जाने वाली विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फैलोशिप की घोषणा कर दी गई है। फैलोशिप के बारहवें साल में पोषण सुरक्षा पर चार फैलोशिप के साथ प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर भी एक फैलोशिप के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। फैलोशिप के चार विषय पिछले दो साल की तरह वंचित, उपेक्षित या हाशिये पर खड़े समुदाय की पोषण सुरक्षा पर केन्द्रित होंगे।

इस साल एक और नया विषय विषय प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर केंद्रित होगा। फैलोशिप के लिए मुख्यधारा या स्वतंत्र पत्रकारिता करने वाले इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल , समाचार एजेंसी और प्रिंट माध्यम के पत्रकार 20 फरवरी 2016 तक अपने आवेदन कर सकते हैं। फैलोशिप मध्यप्रदेश के पत्रकारों के लिए है।

फैलोशिप के पत्रकारों का चुनाव करने वाली समिति में एक नया नाम इस बार जोड़ा गया है। समिति में डाउन टू अर्थ पत्रिका के संपादक रिचर्ड महापात्र को शामिल किया गया है। समिति के बाकी सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश उपाध्याय, सुश्री अन्नू आनंद, सुश्री श्रावणी सरकार, श्री अरुण त्रिपाठी तथा ज्यूरी सदस्य सचिव राकेश दीवान शामिल होंगे।

फैलोशिप के दौरान पत्रकार को सम्बंधित विषय पर 10 समाचार आलेख प्रकाशित करवाने होंगे। इनमें नीतिगत मुद्दों पर 3 विस्तृत आलेख 1500 शब्दों में होना अनिवार्य है। फैलोशिप की समाप्ति पर 10,000 शब्दों की एक शोध रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। फैलोशिप के दौरान चयनित पत्रकारों को कुल 84000 रुपए की सम्मान निधि शोध कार्य और लेखन के लिए दी जायेगी।

फैलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र विकास संवाद, ई -7/226 प्रथम तल, धनवंतरी काम्प्लेक्स, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा , भोपाल (फोन – 0755 – 4252789) से भी लिए जा सकते हैं। आवेदन फार्म और प्रपत्र विकास संवाद की वेबसाइट www.mediaforrights.org  से  भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन