Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त गांजा तस्कर गिरफ्तार, बीस लाख रुपये का गांजा बरामद, भारतीय डाक के माध्यम से मेघालय से मंगाया गया था गांजा

गौतमबुद्ध नगर संवाददाता – ओ.पी. श्रीवास्तव।

नोएडा पुलिस ने तकनीकी विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो भारतीय डाक सेवा के माध्यम से मेघालय से गांजा मंगवाकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नशे की दलदल में धकेल रहा था। यह गिरोह पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी में लिप्त था।

पुलिस ने गिरोह के कब्जे से कुल 42 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जो छह अलग-अलग पार्सलों में छिपाकर रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने गांजा बरामद करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

संयुक्त प्रेस वार्ता में हुआ खुलासा

एक संयुक्त प्रेस वार्ता में एडीसीपी सेंट्रल हृदयेश कठेरिया ने मंगलवार को बताया कि थाना इकोटेक-3 पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 41 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि यामाहा मोटर कंपनी कट के पास कुलेसरा की ओर चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। जांच के दौरान यह सामने आया कि अभियुक्त भारतीय डाक विभाग के माध्यम से शिलांग, मेघालय से गांजा मंगवाते थे, ताकि किसी को शक न हो।

गांजा ऑनलाइन/डाक पार्सल के रूप में मंगाया जाता था। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले स्रोत और स्थानीय स्तर पर इसे खरीदने वालों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

एसीपी बी.एस. वीर कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी साझा करते हुए बताया:

सारांश श्रीवास्तव पुत्र रंजन कुमार निवासी: सी-85, शालीमार गार्डन, गाजियाबाद उम्र: लगभग 26 वर्ष योग्यता: बी.टेक अमनपाल पुत्र संजयपाल निवासी: ग्राम गुहासी, मैनपुरी (वर्तमान पता: विवेकानंद नगर, गाजियाबाद) उम्र: लगभग 21 वर्ष योग्यता: बी.फार्मा शिवम यादव पुत्र बबलू यादव निवासी: ग्राम सर्फाबाद, थाना सैक्टर 113, नोएडा उम्र: लगभग 21 वर्ष योग्यता: बी.बी.ए आशीष कुमार झा पुत्र वासुकीनाथ झा निवासी: जिला मधुबनी, बिहार (वर्तमान पता: ग्राम छिजारसी, थाना सैक्टर 63, नोएडा) उम्र: लगभग 19 वर्ष कृष्णा राणा पुत्र छुट्टन सिंह राणा निवासी: जिला हाथरस (वर्तमान पता: छिजारसी, थाना सैक्टर 63, नोएडा) उम्र: लगभग 19 वर्ष संजीत गुप्ता पुत्र कमला प्रसाद गुप्ता निवासी: जिला सिवान, बिहार (वर्तमान पता: न्यायखंड प्रथम, इंदिरापुरम, गाजियाबाद) उम्र: लगभग 23 वर्ष

इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मास्टरमाइंड अब भी फरार

एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस टीम मेघालय जाकर गांजा की आपूर्ति करने वालों पर भी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन