Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सूचना विभाग का लिपिक कैसे बन गया जिला सूचना अधिकारी?

फर्जी दस्तावेजों के बल पर सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा दिलाने वाला सोनभद्र का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खुद के विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की गलत सूचना प्रसारित कर रहा है। सोनभद्र की सरकारी वेबसाईट http://sonbhadra.nic.in/ के मीडिया कॉलम में उर्दू अनुवादक-सह-लिपिक निसार अहमद को बतौर जिला सूचना अधिकारी बताया गया है। Sonbhadra

Sonbhadra

हालांकि सरकारी दस्तावेजों में अपर जिला अधिकारी, सोनभद्र, मनी लाल यादव प्रभारी जिला सूचना अधिकारी हैं। वैसे यह सूचना कैसे प्रकाशित हुई है, यह तो सरकारी अमला ही जाने लेकिन जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग, सोनभद्र में जिला सूचना अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से उर्दू अनुवादक सह लिपिक निसार अहमद खुद को जिला सूचना अधिकारी समझकर मीडियाकर्मियों के साथ आए दिन बदतमीजी करते नजर आते हैं।

इतना ही नहीं समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक निसार अहमद कार्यवाहक जिला सूचना अधिकारी नियुक्त हो गए हैं। हालांकि यह नियुक्ति किन शासनादेशों के तहत और किसने की, यह जानकारी अभी तक मुहैया नहीं कराई गई है। लेकिन जिस तरह से जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सोनभद्र में कार्यवाइयों का दौर चल रहा है, उससे यही लगता है कि नौकरशाही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को एक साजिश के तहत नीचा दिखाने के लिए कार्य कर रही है जिसमें इस क्षेत्र के प्रभाव का इस्तेमाल कर दलाली करने वाले कुछ पत्रकार साथी भी शामिल हैं।

पत्रकार शिव दास की रिपोर्ट। संपर्कः 09910410365, ईमेलः [email protected]

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. मणिशंकर सिन्हा

    September 10, 2018 at 5:11 pm

    सच्चाई यही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन