Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ओम थानवी ने इन सात पत्रकारों को अपने विश्वविद्यालय से जोड़ा

Om Thanvi-

नए साल पर नई ख़बर। कल पहली जनवरी से हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय में पेशेवर पत्रकार भी पढ़ाएँगे। हालाँकि हमारे मौजूदा शिक्षकों में अनेक पत्रकारिता कर आए हैं। लेकिन अब प्रिंट, रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया, संचार आदि में सक्रिय पत्रकारों को भी जोड़ने की कोशिश शुरू की है।

पत्रकारिता के शिक्षण संस्थानों से अमूमन यह शिकायत रहती है कि वहाँ पत्रकारों को शिक्षण के लिए कम लिया जाता है। असल में किसी विश्वविद्यालय में अकादमिक शिक्षकों और पेशेवराना (प्रफ़ेशनल) शिक्षकों का मेल होना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए अकादमिक ज्ञान, शोध और सैद्धांतिकी का बड़ा महत्त्व है। पर मीडिया अंततः व्यावहारिक धरातल पर खड़ा होता है। इसके लिए विद्यार्थियों को अनुभवजन्य शिक्षा-दीक्षा भी चाहिए।

फ़िलहाल हमसे ऐजंक्ट और विज़िटिंग फ़ैकल्टी (यूजीसी व्यवस्था) के नाते ये पत्रकार जुड़ रहे हैं, जो विभिन्न अख़बारों, रेडियो-टीवी आदि का बहुत अनुभव रखते हैं- राजेश जोशी (जनसत्ता, आउटलुक, बीबीसी), त्रिभुवन (जागरण, वर्तमान में दैनिक भास्कर), मीना शर्मा (दूरदर्शन, ज़ी, सहारा, ई-टीवी, पत्रिका टीवी), नासिरुद्दीन हैदर ख़ान (दैनिक हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा), संजय शर्मा (पीटीआइ, टाइम्स ऑफ़ इंडिया, ट्रिब्यून, संडे गार्डियन, न्यूज़ इंडिया चैनल), अख़लाक़ अहमद उस्मानी (राजस्थान पत्रिका, दूरदर्शन, ई-टीवी, सहारा समय), मोहम्मद फ़हद (हिंदुस्तान टाइम्स, कैच न्यूज़, डीएनए, फ़र्स्ट इंडिया, न्यूज़ एक्स)।

आशा है इस पहल को लोग पसंद करेंगे। विद्यार्थी तो लाभान्वित होंगे ही।

वरिष्ठ पत्रकार और कुलपति ओम थानवी की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन