Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान, आगरा के 11 कर्मियों ने मांगा मजीठिया, श्रम विभाग ने प्रबंधन को लगाई कड़ी फटकार

20 मार्च और 22 मार्च को श्रम विभाग में हुई सुनवाई… हिंदुस्तान अखबार को चलाने वाली कंपनी को बुधवार को एक और तगड़े झटके का सामना करना पड़ा। हिन्दुस्तान की आगरा यूनिट में 11 मीडिया कर्मचारियों ने मजीठिया वेतन की सिफारिशें लागू करने की मांग की तो कंपनी ने कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया तो कई के खिलाफ शोषण और प्रताड़ना का अभियान-सा छेड़ दिया। इससे दुखी कर्मचारियों ने श्रम विभाग की ओर रुख किया तो उन्हें बुधवार को बड़ी राहत मिली।

सोमवार को अपर श्रम आयुक्त प्रतिभा तिवारी के सामने दोनों पार्टियां उपस्थित हुईं। कंपनी प्रबंधन की ओर से बड़े अधिकारी आशीष मित्तल उपस्थित हुए। वहीं कर्मचारियों की तरफ से 11 मीडिया कर्मी अपने वकील शरद शुक्ला के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि शरद शुक्ला यूपी के श्रम मामलों के काफी जानकार अधिवक्ता हैं।

कार्यवाही शुरू हुई तो कंपनी के अधिकारी आशीष मित्तल ने कई कुतर्क पेश किये। लेकिन जानकार अधिवक्ता शरद शुक्ला ने मित्तल के बड़े-बड़े दावों को आधारहीन और फर्जी साबित कर दिया। सुनवाई के दूसरे दिन कंपनी के तर्कों को फर्जी मानते हुए श्रम अधिकारी ने आरसी जारी करने का फैसला सुरक्षित रख लिया। आगरा में 11 कर्मचारियों के लिए कंपनी की ओर से करीब 4 करोड़ की देनदारी बन रही है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्सपर्ट
9322411335

इसे भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन