Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

यूपी के इस युवा आईएएस से बीजेपी वाले लौंडों ने खुलेआम कर दी बदतमीज़ी!

संजय शर्मा-

यह सुधीर कुमार है . 2018 बैच के आईएएस अफ़सर है . अभी दस दिन पहले ही कानपुर के नगर आयुक्त बने है .

यह अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे तभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उनके दफ़्तर में मिलने पहुँच गये . नगर आयुक्त ने थोड़ा इंतज़ार करने को कह दिया .

इस बात पर भड़के नेता उनके कमरे में घुस गये और जमकर बदसलूकी करना शुरू कर दी . नगर निगम के कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो वे मारपीट पर उतारू हो गये .

बहुत मुश्किल से FIR दर्ज हुई मगर कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई . आज नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है . पूरे कानपुर में हंगामा मच गया है . कूडा तक नहीं उठा है .

अब बड़े नेता मामले में समझौता कराने में जुटे है . देखना ये है कि आईएएस अफ़सर अपनी मर्यादा को क़ायम रखते है या समझौता कर लेंगे .

सभी को यक़ीन है कि ऐसे लोगों के घर बुलडोज़र ज़रूर जायेगा जो किसी IAS को उसके दफ़्तर में जाकर धमका सकते है . हर हालत में यूपी में ख़त्म हो चुकी @IASassociation को अपने साथी की इज़्ज़त के लिये कुछ करना चाहिए वरना जो आज सुधीर के साथ हुआ वो किसी के साथ भी हो सकता है .

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन