Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सईद इरशाद हुसैन और अनूप देव की नई पारी

सईद इरशाद हुसैन ने स्पोर्ट्सकीड़ा डाट काम से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने नई पारी स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़ डाट काम के साथ बतौर कंटेट हेड शुरू की है… स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़ रमन रहेजा की कंपनी है. रमन रहेजा वर्ल्ड कबड्डी लीग के संस्थापक रह चुके हैं. साथ ही वह IIFA अवॉर्ड्स के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर में से भी एक रहे हैं. सईद इरशाद हुसैन ज़ी पुरवईया, इंडिया टीवी, न्यूज़ एक्सप्रेस आदि में काम कर चुके हैं. वे स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़ में वीडियो की ज़िम्मेदारी और एंकरिंग के साथ साथ कंटेट हेड की भूमिका में रहेंगे.

उधर, अनूप देव ने इंडिया टीवी से इस्तीफा दे दिया है. अनूप इंडिया टीवी की स्पोर्ट्स टीम में प्रोड्यूसर थे. वे नई पारी की शुरुआत न्यूज़ नेशन चैनल के साथ करने जा रहे हैं. अनूप करीब साढ़े तीन साल तक इंडिया टीवी से जुड़े रहे. वे आईबीएन7 में भी काम कर चुके हैं.

भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन