Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आईएसआईएस ने ब्रिटेन के बंधक पत्रकार एलन हेनिंग का भी सर कलम किया

alan henning

चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में ब्रिटेन के बंधक पत्रकार एलन हेनिंग का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है। उत्तरी इंग्लैंड के रहने वाले हेनिंग को पिछले साल सीरिया में बंधक बनाया गया था। हेनिंग की पत्नी बारबारा ने इसी हफ्ते रिहाई के लिए अपील की थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आईएसआईएस के हाथों एलन हेनिंग का कत्ल दर्शाता है कि ये आतंकवादी कितने बर्बर हैं। डेविड ने ये भी कहा कि हम इन कातिलों को पकड़ने और सजा देने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले ब्रिटेन के बंधक डेविड हेन्स का सिर कलम किए जाने का वीडियो आईएसआईएस ने जारी किया था। आईएसआईएस अमेरीकी पत्रकारों जेम्स फॉली और स्टीवेन सोटलोफ के सिर कलम किए जाने का वीडियो भी जारी कर चुका है। अमेरिका ने भी ब्रिटेन के पत्रकार की हत्या को दुखद बताया है।

इन्हे भी पढ़ेंः

जिहादियों ने अपहृत अमरीकी पत्रकार जेम्स फोले का सर कलम किया, विडियो जारी

आईएस ने दूसरे अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सॉटलॉफ का भी सिर कलम कर दिया

ब्रिटिश जर्नलिस्ट जॉन कैंटली भी है आईएसआईएस के कब्जे में

बंधक बनाए गए ब्रिटिश पत्रकार के पिता ने आईएसआईएस से की बेटे को छोड़ने की अपील

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन