Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जिहादियों ने अपहृत अमरीकी पत्रकार जेम्स फोले का सर कलम किया, विडियो जारी

isil-iraq-us-beheading

बगदाद। इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने इराक में अमेरिकी हवाई हमलों के प्रतिशोध के रूप में अमेरिकी पत्रकार जेम्स राइट फोले का सर कलम करने का दावा किया है। समूह ने मंगलवार रात एक वीडियो फुटेज जारी किया जिसमें ब्रिटिश उच्चारण में अंग्रेज़ी बोलने वोले एक नकाबपोश को कथित तौर पर रिपोर्टर का सर कलम करते हुए दिखया गया है। फोले को सीरिया में 22 नवंबर 2012 को हथियारबंद लोगों ने बंधक बना लिया था, वह तभी से लापता हैं।

isil-iraq-us-beheading

isil-iraq-us-beheading

बगदाद। इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने इराक में अमेरिकी हवाई हमलों के प्रतिशोध के रूप में अमेरिकी पत्रकार जेम्स राइट फोले का सर कलम करने का दावा किया है। समूह ने मंगलवार रात एक वीडियो फुटेज जारी किया जिसमें ब्रिटिश उच्चारण में अंग्रेज़ी बोलने वोले एक नकाबपोश को कथित तौर पर रिपोर्टर का सर कलम करते हुए दिखया गया है। फोले को सीरिया में 22 नवंबर 2012 को हथियारबंद लोगों ने बंधक बना लिया था, वह तभी से लापता हैं।

40 वर्षीय फोले की रिहाई के लिए उनके परिवार ने ‘फाइंड जेम्स फोले’ (जेम्स फोले को ढूंढो) मुहिम चला रखी है। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने आनलाइन एक संदेश पोस्ट किया है जिसमें कुछ सवालों के जवाब तलाशने के लिए समय मांगा गया है।

james foley

अलेप्पो में जेम्स फोले, नवंबर 2012

फोले एक अनुभवी पत्रकार रहे हैं। सीरिया जाने से पहले वह लीबिया में युद्ध को कवर कर चुके थे। सीरिया में वह ग्लोबल पोस्ट, एएफपी और अन्य संगठनों के लिए बशर अल-असद के शासन के खिलाफ छिड़े विद्रोह की ख़बरों की कवरेज के लिए गए थे।

इस्लामिक स्टेट के सूत्रों द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए पांच मिनट के इस वीडियो में समूह ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उत्तरी इराक में आईएस के खिलाफ हमलों के आदेश दिए जाने के विरोध में फोले की हत्या की जा रही है।

इस विडियो की शुरूआत में जेम्स नारंगी रंग के जिस ड्रेस में नजर आ रहे हैं, उसे अमेरिका की जेलों में कैदी पहनते हैं। आईएसआईएस का एक आतंकी काले कपड़े पहने हुए फोले की बाईं तरफ खड़ा नजर आ रहा है।
 
कैमरे की तरफ देखते हुए मरने से पहले नारंगी रंग की ड्रेस पहने हुए व्यक्ति ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि मेरे दोस्त, मेरा परिवार और मेरे चाहने वाले मेरे असली कातिलों यानी अमेरिकी सरकार के खिलाफ खड़े हों, क्योंकि आज जो कुछ भी मेरे साथ होने वाला है वह उनके ही अपराध का नतीजा है।’
 
इसके बाद आईएसआईएस के आतंकी ने ब्रिटिश उच्चारित अंग्रेजी में कहा, ‘आज तुम्हारी मिलिट्री एयरफोर्स इराक में हम पर रोज हमले कर रही है। तुम्हारे इन हमलों से मुसलमानों को जान-माल का नुकसान हो रहा है।’
 
काले कपड़े पहने हुए आतंकी ने इसके बाद फोले बताए जा रहे शख्स का सिर कलम कर दिया। इसके बाद दूसरे अमेरिकी पत्रकार स्टीवन जोइल को कैमरे के सामने कर आतंकी अमेरिका के प्रेज़िडेंट बराक ओबामा को संबोधित करते हुए कहा, ‘ओबामा, इस अमेरिकी का जीवन तुम्हारे अगले निर्णय पर निर्भर करेगा।’

किसी स्वतंत्र सूत्र ने अभी तक वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है। उधर अमेरिका ने एक बयान में कहा है, ‘हमने वह विडियो देखा है, जिसमें दावा किया गया है कि आईएसआईएस के आतंकियों ने अमरीकी पत्रकार जेम्स फोले का कत्ल किया है। हम इसकी प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं।’ (एजेंसी)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन