Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आतंकी संगठन आईएसआईएस की मैगजीन ‘दबिक’ ऑनलाइन बेच रहा ऐमजॉन

विश्व के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस की मैगजीन ‘दबिक’ यूरोप के कई देशों और अमेरिका में ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन की वेबसाइट पर ऑनलाइन बेची जा रही है। यह मैगजीन ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी और इटली में बेची जा रही है। वेबसाइट पर इस मैगजीन की कीमत 27 पाउंड रखी गई है। पत्रिका के प्रकाशक के तौर पर आईएसआईएस की मीडिया शाखा अल-हयात मीडिया सेंटर का नाम दिया गया है। 

हालांकि अब मैगजीन की बिक्री के विज्ञापन को ऐमजॉन ने साइट से हटा दिया है। ऐमजॉन ने बयान जारी कर कहा है, ‘मैगजीन अब बिक्री के‍ लिए वेबसाइट पर अब उपलब्‍ध नहीं है’। बता दें कि ‘दबिक’ मैगजीन में जेहाद, फोटो रिपोर्ट, करेंट इवेंट और आईएसआईएस से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इस मैगजीन में महिलाओं को गुलाम बनाने और उनसे रेप करने को जायज ठहराया गया है। कहा यह भी जा रहा है कि इस मैगजीन में कुछ लेख आतंकी संगठन द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी पत्रकार जॉन केंटली के भी लेख शामिल हैं। 

वेबसाइट पर यह पत्रिका करीब दो सप्ताह तक बिक्री के लिए उपलब्ध थी। जिसमें फ्री डिलीवरी से लेकर खरीद के एवज में कुछ उपहार देने का भी ऑफर दिया गया था। बीबीसी के अनुसार वेबसाइट पर पेपरबैक फॉर्म में आईएस की मैगजीन ‘दबिक’ की चार अलग-अलग कॉपियां ऑफर की जा रही थीं। गौरतलब है कि अल-हयात आंतकी संगठन आईएस का ही एक मीडिया आर्म है, जो इसके प्रचार के लिए वीडियो और न्‍यूजलेटर बनाता है। खबर के अनुसार दबिक को अमेजन पर एक सामयिक पत्रिका के रूप में लिस्‍ट किया गया है। पत्रिका का नाम सीरिया के एक छोटे गांव के नाम पर रखा गया था, जिसे 2014 में लॉन्‍च किया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन