Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पाठकों से खुलेआम चीटिंग : सीबीएसई का नाम लेकर एक निजी इंस्टीट्यूट की वेबसाइट को प्रमोट कर रहा है दैनिक जागरण

आदरणीय यशवंत जी, एक ओर दैनिक जागरण खुद को देश का नंबर एक अखबार होने का दावा करता है दूसरी ओर जागरण के संपादक व कार्यकारी अधिकारी समाचार पत्र को उतनी गंभीरता से नही लेते। इसकी बानगी 20 जनवरी 2015 के जागरण के बागपत संस्करण में देखने को मिली। हालाकि दी गई खबर मेरठ के एक पत्रकार ने लिखी है तो जाहिर है कि खबर मेरठ यूनिट के अन्य संस्करणों में भी गई होगी।

20 जनवरी के जागरण के बागपत संस्करण में पेज नंबर 6 पर प्रकाशित समाचार जिसका शीर्षक ‘सीबीएसई बनी है हर परीक्षार्थी की गाइड’ में बताया गया है कि सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए एक वेबसाइट बनाई है (www.mycbseguide.com) जहां कक्षा 3 से 12 तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यह पत्रकार अमित तिवारी की बाईलाइन खबर है। मुझे हैरानी तब हुई जब पता चला कि जिस वेबसाइट का समाचार में जिक्र किया जा रहा है उसका सीबीएसई से कोई संबंध नही। वेबसाइट पर दिया गया पता दिल्ली के द्वारका के सेक्टर आठ का है। जोकि एलपिस टैक्नोलॉजी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही है।

सवाल यह है कि क्या जागरण जैसे प्रसिद्ध बैनर अपने पाठकों को बिना पड़ताल किए ऐसे भ्रामक समाचार मुहैया कराता है। यह वास्तव में जागरण परिवार के लिए सोचनीय प्रश्न है।

भड़ास को भेजे गए एक पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन