Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अमर उजाला वाले मूर्ख हैं या गधे? जापान के वीडियो को नेपाल का बताकर दिखा रहे हैं

अमर उजाला अखबार की अपनी एक वेबसाइट है, अमर उजाला डाट काम के नाम से. इस पर एक वीडियो दिखाया जा रहा है. भूकंप को लेकर. एक स्वीमिंग पुल का वीडियो है. भूकंप आने पर शांत स्वीमिंग पुल किस तरह अशांत हो जाता है और पानी इधर उधर उछलने लुढ़कने और बहने लगता है. यह वीडियो सोशल मीडिया और ह्वाट्सअप पर खूब शेयर किया जा रहा है. लेकिन कोई यह नहीं बता रहा कि यह वीडियो कब का है, कहां का है.

अमर उजाला वालों ने भी बिना तहकीकात किए इस वीडियो को नेपाल का मान लिया और खबर बनाकर छाप दिया, साथ ही वीडियो को नेपाल का बताकर दिखाना शुरू कर दिया है. सच्चाई यह है कि वीडियो जापान का है. पर नेपाल के भूकंप के बहाने पुराने दूसरे देशों के वीडियो को भी नेपाल का बताकर दिखाया सरकुलेट किया जा रहा है. पर कम से कम अमर उजाला जैसे बड़े मीडिया संस्थान के लोगों को तो वीडियो की जांच कर लेनी चाहिए कि यह कहां का है. अमर उजाला डाट काम में इस वीडियो को लेकर जो खबर छपी है, वह इस प्रकार है…

भूकंप की वजह से स्विमिंग पूल में छलकने लगा था पानी

Published on 26 Apr, 2015

नेपाल में आए तबाही की कहानी अब सीसीटीवी कैमरों से बाहर निकल रही है। तबाही कैसे आई थी, धरती किस तरह कांप रही थी इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। देखिए किस तरह स्विमिंग पूल का पानी भूकंप की वजह से छलकने लगा था।

अब आइए हम आपको बताते हैं इस वीडियो की असली पहचान. जिस वीडियो को अमर उजाला वाले नेपाल का बता रहे हैं, वह यूट्यूब पर March 2011 में पोस्टेड है, यानि चार साल पहले से अपलोड है और इसमें साफ जिक्र है कि ये जापान का वीडियो है. देखने के लिए आप क्लिक करें:  https://www.youtube.com/watch?v=jXnp4a1t6y8

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन