Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न जागरण के रहे, न भास्कर के हुए उमेश पाठक, 6 महीने में गोरखपुर से विदाई

उत्तर प्रदेश में दैनिक भास्कर डिजिटल जितनी तेजी से पत्रकारों को लुभावने ऑफर देकर नौकरी पर बुला रहा है उतनी ही तेजी से चंद रुपयों की लालच में नौकरी छोड़कर भास्कर आ रहे पत्रकारों की छुट्टी भी कर दे रहा है। इसी लुभावने ऑफर का शिकार गोरखपुर के पत्रकार उमेश पाठक भी हो गए।

करीब 6 महीने पहले दैनिक जागरण की नौकरी छोड़कर दोगुनी तनख्वाह पर भास्कर डिजिटल जॉइन करना पाठक को काफी महंगा पड़ गया। प्रिंट से डिजिटल की तरफ आकर्षित हुए उमेश पाठक की भास्कर समूह ने वार्निंग के बाद गोरखपुर से विदाई कर दी। भास्कर समूह ने कुछ दिनों की मोहलत देकर उन्हें तत्काल प्रभाव से लखनऊ बुला लिया है।

गोरखपुर में पाठक के हटाए जाने के साथ ही भास्कर समूह ने अमर उजाला के अनुराग पांडेय को भी गोरखपुर जॉइन कराया है। अब गोरखपुर में भास्कर की कमान उत्कर्ष श्रीवास्तव और अनुराग पांडेय संभालेंगे। इसे लेकर मीडिया गलियारों में तमाम चर्चाएँ भी हो रही हैं। दबी ज़ुबान से पत्रकार कह रहे हैं कि पाठक के साथ अच्छा नहीं हुआ। अब वह न जागरण के ही रहे और न भास्कर के।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन