Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

‘आप’ सोशल मीडिया हेड की पत्नी बोली- केजरीवाल ने बर्बाद कर दिया फेमिली लाइफ

आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हेड अंकित लाल की पत्नी प्रेरणा प्रसाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपना फेसबुक अकाउंट बंद करवाने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह कहने में बुरा लग रहा है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपना करियर कई लोगों के करियर और मेरे जैसे यंगस्टर्स की फैमिली लाइफ को बर्बाद कर बनाया है। प्रेरणा ने केजरीवाल को एक मैनिपुलेटर (जोड़तोड़ करने या अपनी बात मनवाने वाला) करार दिया है।

प्रेरणा ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब आप विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। प्रेरणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए केजरीवाल पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल उनके पति अंकित को यह बात मनवाने में सफल रहे कि मैं अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दूं, ताकि मैं सच न कह पाऊं। एक के बाद एक कई पोस्ट में प्रेरणा ने कहा है, मैं यह नहीं बता सकती कि केजरीवाल कैसे पार्टी चलाएं, लेकिन उन्हें उन लोगों का साथ नहीं छोडऩा चाहिए, जो लोग उनके मुश्किल दिनों में साथ थे। अंकित लाल की पत्नी ने कहा, असली नेता वो होते हैं जो अपनी आलोचनाओं का सामना करते हैं और उसके अनुसार खुद में बदलाव करते हैं।

प्रेरणा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह केवल अपने वफादारों की सुनते हैं और कई बार सच्चाई से दूर होते हैं। उन्होंने कहा, केजरीवाल हमेशा चमचों से घिरे रहते हैं और उन पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। उन्हें आप दरकिनार करें जो आपकी जीत के बाद आपके साथ आए हैं। उन्हें अपने साथ जोड़ें जो आपके साथ मुश्किल वक्त में थे। पत्नी के आरोपों को लाल ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप गलत हैं और उनकी निजी जिंदगी में किसी भी बाहरी व्यक्ति की दखलंदाजी नहीं है। लाल ने कहा, मेरी पत्नी को कुछ समस्या है। फिलहाल, उसका राजस्थान में इलाज चल रहा है। वह क्या कहना चाहती है, इसके बारे में मैं उससे मुलाकात करने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन