Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईटीवी बिहार के संपादक कुमार प्रबोध समेत चार ने दिया इस्तीफा, जी मीडिया के हिस्से बने

ईटीवी को हिंदी पट्टी में जमाने वाले जगदीश चंद्रा द्वारा इस्तीफा देकर जी मीडिया ज्वाइन करने के बाद कई प्रदेशों के ईटीवी के संपादकों ने इस्तीफा दे दिया और इसी कड़ी में ईटीवी बिहार के संपादक कुमार प्रबोध ने भी चैनल का टाटा बाय बाय बोल दिया है. उनके साथ ईटीवी के तीन रिपोर्टर भी जी मीडिया के हिस्से बनने जा रहे हैं जिनमें से दो ने तो इस्तीफा दे दिया है. मजेदार है कि इस्तीफा देने के घंटे भर पहले कुमार प्रबोध ने ईटीवी बिहार का प्राइम टाइम शो ‘बिग डिबेट’ की एंकरिंग की.

सूत्रों के मुताबिक कुमार प्रबोध ने ईटीवी के अपने वरिष्ठों राजेश रैना और राहुल जोशी को आखिरी समय तक अंधेरे में रखा और कहते रहे कि वे किसी हाल में ईटीवी छोड़कर नहीं जा रहे हैं. हालांकि कुमार प्रबोध की बातों पर भरोसा न करके ईटीवी प्रबंधन के लोगों ने समानांतर भर्ती अभियान शुरू कर दिया और जी मीडिया के बिहार केंद्रित न्यूज चैनल जी पुरवैया के ब्यूरो चीफ समेत पांच लोगों को तोड़ कर ईटीवी ज्वाइन करा दिया. इसके तुरंत बाद जी मीडिया प्रबंधन ने ईटीवी बिहार के संपादक समेत चार को तोड़ कर तत्काल बदला ले लिया.

कुमार प्रबोध के जाने के बाद ईटीवी बिहार की जिम्मेदारी तात्कालिक तौर पर विमल पाठक को दी गई है. डैमेज कंट्रोल के लिए ईटीवी के कई वरिष्ठों को पटना भेज दिया गया है. वैसे कहा यह भी जा रहा है कि जगदीश चंद्रा जब से ईटीवी से जी मीडिया पहुंचे हैं, तभी से माना जा रहा था कि कुमार प्रबोध देर सबेर जाएंगे क्योंकि वह जगदीश चंद्रा के नजदीकी माने जाते थे.

जगदीश चंद्रा को जी मीडिया के रीजनल न्यूज चैनलों की जिम्मेदारी दी गई है. उनके पीछे पीछे ईटीवी के अब तक सैकड़ा से ज्यादा लोग जी मीडिया में आ चुके हैं. ईटीवी के लिए बिहार बेहद मजबूत सेंटर है. यहां चैनल लगातार नंबर वन है. आने वाले दिनों में कुमार प्रबोध जी पुरवैया को नंबर वन बनाने की कोशिश करेंगे. उधर ईटीवी प्रबंधन चाहेगा कि चैनल की टीआरपी में गिरावट न आए. देखना है कि जीत किसकी होती है.

इन्हें भी पढ़ें….

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Bihar Corrupttion

    July 2, 2018 at 7:49 am

    बिहार के सबसे बड़े घूसखोर इंजीनियर ? भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर रामजी राय सबसे बड़ा घूसखोर एबं आधुनिक गुंडा है . ये पैसा के लिए कुछ भी कर सकते है. इनको 2 % कमीशन दीजिये और टेंडर लीजिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन