Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मधुरशील, गौरव शर्मा और प्रवीण तिवारी की नई पारी, अनिल सिंह करेंगे अनुराधा प्रसाद को रिपोर्ट

मधुरशील ने साधना न्यूज़ बिहार-झारखण्ड के चैनल हेड के पद पर ज्वाइन किया है. इसके पहले वह नक्षत्र न्यूज़ बिहार-झारखण्ड के चैनल हेड थे. उन्हें साधना न्यूज़ को फिर से बिहार- झारखण्ड में स्थापित करने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है. मधुरशील को राजनीतिक मामलों की जानकारी और फील्ड रिपोर्टरों के बीच अच्छी पकड़ के लिए जाना जाता है. मधुरशील इसके पहले ईटीवी में एक लंबी पारी खेल चुके हैं.

गौरव शर्मा ने पत्रिका डॉट कॉम के सीईओ पद से इस्‍तीफा दे दिया है. शर्मा अब कंसल्टिंग क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे. वे 15 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं और कई मीडिया हाउसों में काम कर चुके हैं.

होमशॉप18 के सीईओ संदीप मल्‍होत्रा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वह नौ साल से यहां कार्यरत थे. वे Homeshop18 से पहले पेप्सिको इंडिया के एक्जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट (सेल्‍स) हुआ करते थे.

लाइव इंडिया चैनल के एंकर प्रवीण तिवारी ने आईबीएन7 के साथ नई पारी की शुरुआत की है. आईबीएन में भी उन्हें एंकर ही बनाया गया है.

न्यूज24 ज्वाइन करने वाले अनिल सिंह को एग्जीक्यूटिव एडिटर का पद दिया गया है. वे चैनल की मालकिन अनुराधा प्रसाद को रिपोर्ट करेंगे. इस बारे में एक आंतरिक मेल जारी कर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन