Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘आज’ के छायाकार से अभद्रता करने वाला महिला MLA का गनर लाइन हाजिर, कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है पत्रकार!

कानपुर | सूटरगंज में साहित्यकार गिरिराज किशोर की स्मृति में आयोजित समारोह की कवरेज करने पहुंचे “आज” अख़बार के छायाकार मनोज गुप्ता से वहां मौजूद सपा विधायक नसीम सोलंकी के गनर ने अभद्रता की। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की।

इससे पत्रकारों में रोष छा गया। वहां मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अवगत करवाया। कानपुर प्रेस क्लब ने घटना की निंदा की और अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुई गनर के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की।

प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू ने अपर पुलिस आयुक्त को जानकारी दी। अध्यक्ष सरस वाजपेई और महामंत्री शैलेश अवस्थी ने घटना की निंदा करते हुई बैठक बुलाकर निर्णय लेने का एलान किया। इस बीच घटना का विडियो वायरल हुआ। पुलिस आयुक्त ने आरोपी गनर को तत्काल लाइन हाजिर कर जांच सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी।

निलंबन के बाद प्रेस क्लब की बैठक स्थगित कर दी गई और तय हुआ की 25 अप्रैल के बाद रूपरेखा बनेगी। इस घटना की निंदा अन्य पत्रकार संगठनों ने भी की और कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है छायाकार

पीड़ित पत्रकार मनोज गुप्ता उर्फ बबलू ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा कि घटना की बाबत जब उन्होंने विधायिका नसीम सोलंकी से शिकायत की तो उन्होंने सीधे तौर पर गनर (सिपाही) को पहचानने व उनके साथ होने से ही इनकार कर दिया। जब कुछ पत्रकार साथियों ने उनसे कहा कि वो तो आपका गनर है-आपकी कार में चल रहा है, जिसपर सोलंकी ने अपनी कार आगे बढ़वा दी।

पत्रकार का कहना है कि यदि सोलंकी गनर को बुलवाकर हाथ मिलवा देती तो बात भी खत्म हो जाती और उनका बड़प्पन भी बना रहता। हालांकि जब वीडियो खूब वायरल हुआ तब जाकर कमिश्नर ने कार्रवाई की है। लेकिन वह इस कार्रवाई भर से संतुष्ट नहीं हैं।

नीचे कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का बयान सुनें…

मूल खबर…

कानपुर में आज अखबार के पत्रकार को पीटा, MLA नसीम सोलंकी के गनर पर आरोप, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन