Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अखबार बांटने वाले ने पत्रकार इंद्रदेव के परिजन को पांच हजार देने की घोषणा कर मिसाल कायम कर दी

चतरा में मारे गए पत्रकार इंद्रदेव यादव के परिजनों को गुमला के अखबार अभिकर्ता रमेश चीनी ने सहयोग राशि के रूप में पांच हजार रुपए देने की घोषणा की है. उनकी इस घोषणा ने पत्रकारों की आंख खोलने के साथ साथ एक मिसाल भी कायम किया है. आमतौर पर पत्रकार अपने ही साथियों की मदद करने में कतराते हैं लेकिन यहां अखबार बांटने वाले ने खुले दिल से मदद का ऐलान किया है. अखबार अभिकर्ता रमेश ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते है इसलिए उन पर हमला लोकतंत्र पर हमला है. उन्होंने इंद्रदेव हत्याकांड का पूर्ण उदभेदन करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.. 

उधर हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल के पास  सड़क हादसे में करनाल के पत्रकार अजय गोयल की मौत हो गई, जबकि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद, उनके भाई गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. अजय गोयल जगमोहन आनंद के साथ कार में गुड़गांव से करनाल की ओर जा रहे थे. उनके साथ गाड़ी में आनंद के भाई और कार चालक भी थे. जब गाड़ी रोहतक-झज्जर के बीच डीघल के पास पहुंची तो उनकी कार दूसरे वाहन के साथ टकरा गई, जिसमें मौके पर ही अजय गोयल की मौत हो गई जबकि जगमोहन आनन्द, उनका भाई ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन