Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुकेश हत्याकांड इफेक्ट : आरोपी ठेकेदार को मिट्टी में मिलाने के लिए दर्जनों पत्रकारों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया!

चंदौली जिला के चकिया तहसील के पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के विरोध में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन को उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा को सौंपा। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में चकिया तहसील के विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माफिया ठेकेदार के विरोध में खबर कवरेज करने गए मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या को लेकर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।

घटना से दुखी और आक्रोशित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन पर हो रहे हमला को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा कानून बनाया जाए।

पत्रकार अपने पेशेवर कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज में सच्चाई और पारदर्शिता लाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ हिंसा न केवल निंदनीय है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने का प्रयास भी है। पत्रकारों ने घटना में शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी करने तथा उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में खनन माफिया के विरुद्ध खबर कवरेज करने गए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की खनन माफियाओं द्वारा हत्या कर दी गई थी। जो माफियाओं द्वारा चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। इसके विरोध में पूरे देश में उबाल है। और जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक देश भर के पत्रकार लगातार आंदोलन जारी रखेंगे।

इस मौके पर शीतला राय, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, लोकेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, तरुण भार्गव, त्रिनाथ, आशुतोष मिश्रा, मोहन पांडेय, वैभव मिश्रा, धर्मेंद्र जायसवाल, प्रशांत गुप्ता, अंबुज, मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

मीडियाकर्मियों की नाराजगी पर कुछ अन्य खबरें भी पढ़ें…

ग़ाजीपुर- मुकेश हत्याकांड को लेकर पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस, मृत्युदंड की मांग, देखें वीडियो!

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर बेतिया और अयोध्या के पत्रकारों में आक्रोश, रखी ये छह डिमांड!

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन ने मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को फांसी देने के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन