Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मुनीर नियाजी, बोधिसत्व, संतोष, सौभिक, कंचन प्रसाद, देवप्रीत, विकास, राजेश के बारे में सूचनाएं

उर्दू के वरिष्ठ पत्रकार मुनीर नियाजी का उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के काडसड़ा गांव में इंतकाल हो गया। वह 77 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन विवाहित बेटियां और तीन बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। नियाजी 20 साल तक कोलकाता के आजाद हिन्द अखबार से जुड़े थे और वे वहां कुछ दिन संपादक भी थे। उन्होंने कुछ दिन उर्दू यूएनआई में भी काम किया था। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दी में की थी, पर बाद में वह उर्दू में पत्रकारिता करने लगे।

इकनॉमिक टाइम्स में डिप्टी एक्जीक्यूटिव एडिटर बोधिसत्व गांगुली को प्रमोशन देकर एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है. संतोष मेनन और सौभिक चक्रवर्ती को डिप्टी एक्जीक्यूटिव के रूप में प्रमोट किया गया है. ये लोग पहले असिसटेंट एक्जीक्यूटिव एडिटर थे. पिछले दिनों इकनामिक टाइम्स के एडिटोरियल डायरेक्टर राहुल जोशी नेटवर्क18 में बतौर सीईओ (न्यूज) व ग्रुप एडिटर-इन-चीफ बनकर चले गए थे. राहुल जोशी की जगह अभी किसी नए को नहीं लाया गया है लेकिन गांगुली को एडिटोरियल की जिम्मेदारी दे दी गई है.

सीबीआई में देवप्रीत सिंह को नया प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया गया है. अभी तक प्रवक्ता का काम देख रहे कंचन प्रसाद अब दूरदर्शन में डायरेक्‍टर (न्‍यूज) का कामकाज देखेंगे. सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. सीबीआई में मुख्‍य सूचना अधिकारी बनाई गईं देवप्रीत सिंह अपनी पीएचडी पूरी करने के लिए स्‍टडी लीव पर चल रही थीं. 1992 बैच की अधिकारी देवप्रीत सिंह स्‍टडी लीव पर जाने से पूर्व ऑल इंडिया रेडियो में डायरेक्‍टर (न्‍यूज सर्विस डिविजन) का कार्यभार संभाल रही थीं.

पत्रकार विकास पाठक ‘द हिन्दू’ अखबार के साथ जुड़ने जा रहे हैं. विकास अभी हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बतौर असिस्टेंट एडिटर जुड़े हुए हैं. जल्दी है वे सीनियर असिस्टेंट एडिटर के तौर पर द हिन्दू की एडिटोरियल टीम का हिस्सा बना जाएंगे. विकास द हिन्दू, हिन्दुस्तान टाइम्स और द इंडियन एक्सप्रेस के लिए काफी रिपोर्टिंग कर चुके हैं.

दैनिक जागरण मेरठ और नेशनल दुनिया को अपनी सेवाएं दे चुके राजेश शर्मा को मेरठ से प्रकाशित 8 पृष्ठी रंगीन समाचार पत्र में समाचार संपादक के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने 25 अगस्त को अपना कार्यभार संभाल लिया है. राजेश शर्मा ने गत वर्ष नेशनल दुनिया से सेलरी समय पर न मिलने के कारण वहां से इस्तीफा दे दिया था और वे तभी से घर पर आराम फरमा रहे थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन