Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आईएस आतंकियों ने जापानी पत्रकार गीतो का सिर भी कलम किया

बेरूत/टोक्यो। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शनिवार रात एक वीडियो जारी किया जिसमें जापान के पत्रकार केन्जी गोतो का सिर कलम करते दिखाया गया है। गोटो को आईएस आतंककारियों ने बंधक बना रखा था। आईएस ने इससे ठीक एक सप्ताह पहले एक अन्य जापानी बंधक हरूना युकावा का सिर कलम करते वीडियो जारी किया था। रविवार रात जारी वीडियो में गोतो के गले पर चाकू सटाए एक नकाबपोश नजर आ रहा है।

बेरूत/टोक्यो। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शनिवार रात एक वीडियो जारी किया जिसमें जापान के पत्रकार केन्जी गोतो का सिर कलम करते दिखाया गया है। गोटो को आईएस आतंककारियों ने बंधक बना रखा था। आईएस ने इससे ठीक एक सप्ताह पहले एक अन्य जापानी बंधक हरूना युकावा का सिर कलम करते वीडियो जारी किया था। रविवार रात जारी वीडियो में गोतो के गले पर चाकू सटाए एक नकाबपोश नजर आ रहा है।

वीडियो में आगे की फुटेज में सिर विहीन एक शव दिखाया गया। वीडियो के दूसरे हिस्से में आईएस आतंकी जापान के प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कह रहा है कि वह अपने लापरवाह फैसले को लेकर एक ऐसे युद्ध के लिए दोषी हैं जिसमें उनकी जीत नामुमकिन है। चाकू सिर्फ गोतो के गले पर ही नहीं चलेगा, बल्कि जापान के और भी लोगों के सिर कलम किए जाएंगे। एक तरह से यह जापान के लिए शामत के दिनों की शुरुआत है।

इससे एक हफ्ते पहले जापान के ही एक अन्य बंधक हरूना युकावा के सिर कलम किए जाने का वीडियो जारी किया गया था। जापान का कहना है कि वह केन्जी गोतो की हत्या वाले वीडियो के सत्यापन का प्रयास कर रहा है। जापान ने आईएस के इस कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा की है। मुख्य केबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा, यह एक अमानवीय और अक्षम्य घटना है। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। 

जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा जापानी पत्रकार केन्जी गोतो की रविवार को कड़ी निंदा की। आबे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, आतंककारियों का यह कृत्य बेहद अमानवीय और घोर निंदनीय है। मैं इन आतंककारियों को कभी माफ नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि जापान अन्य देशों के साथ मिलकर निर्दोष लोगों की जान लेने वाले आतंककारियों के खिलाफ लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने आतंकवाद को परास्त करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मारे गए बेगुनाह लोगों को इंसाफ दिलाया जाएगा।

वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जापानी पत्रकार का सिर कलम किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनका प्रशासन और सहयोगी आईएस को खत्म करने के लिए निर्णायक कार्रवाई जारी रखेंगे। ओबामा ने एक बयान में कहा, अमेरिका जापानी नागरिक और पत्रकार किंजो गोतो की जघन्य हत्या की निंदा करता है। विदेश मंत्री जॉन कैरी ने एक अलग बयान जारी कर जापानी बंधक की हत्या की निंदा की और अमेरिका ने जापान के साथ पूरा सहयोग करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। 

इस बीच अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि वे आईएस की रविवार को जारी वीडियो की पुष्टि कर रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्यूरिटी कौंसिल के प्रवक्ता बर्नादेट्टे मीहान ने कहा, हमने वीडियो में आईएस आतंक कारियों द्वारा जापानी नागरिक केंजी गोतो की हत्या देखी। अमरीका आईएस आतंककारियों के इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है। हम इनके द्वारा बनाए गए सारे बंधकों की तत्काल की रिहाई की मांग करते हैं। हम पूरी दृढ़ता से अपने बेहद विश्वस्त साथी जापान के साथ हैं। 

पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा, इस नए संकट के समय फ्रांस पूरी एकजुटता के साथ जापान के साथ खड़ा है और जापान तथा फ्रांस मध्य एशिया में शांति बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जाने माने फ्रीलांसर और फिल्म निर्माता रहे 47 वर्षीय गोतो को गत वर्ष अक्टूबर में सीरिया में आतंककारियों ने बंधक बना लिया था। गोतो अपने देश के नागरिक हरू ना युकावा को रिहा कराने की कोशिश कर रहे थे।

आईएस के लड़ाकों ने गोतो और युकावा को छोड़ने के बदले जापानी सरकार से 200 मिलियन डॉलर की मांग की थी। जापान और जॉर्डन अप्रत्यक्ष रूप से इराक के कबाइली नेताओं के जरिए गोतो और युकावा को आईएस के चंगुल से मुक्त कराने के लिए प्रयासरत थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन