Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एक स्कॉर्पियो सेम पैटर्न : कॉमेडियन सुनील पाल के बाद मुश्ताक खान का फर्जी इवेंट के नाम अपहरण, पांच अरेस्ट

मेरठ | हाल ही में मुंबई में रहने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के नाटकीय अपहरण की घटना खासी चर्चा में रही. किडनैपर्स ने आश्चर्यजनक तरीके से 20 हजार रुपये वापस कर माफी मांगकर छोड़ दिया.

हालांकि, 8 लाख की फिरौती की रकम से कथित तौर पर गहने खरीद लिए. इसकी जांच हो ही रही थी कि पता चला कि एक और एक्टर मुश्ताक खान का भी लगभग उसी तरह अपहरण हुआ. इनपुट है कि आज बुधवार 11 दिसंबर, बिजनौर पुलिस ने इस सिलसिले में तीन और मेरठ पुलिस ने लवी पाल गैंग के दो लोगों को हिरासत में लिया है.

सुनील के किडनैपर्स के जेवर खरीदते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आए. मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो मेरठ पुलिस ने 10 टीमें बनाईं. पता चला कि सुनील और मुश्ताक के किडनैपर्स ने शो करवाने के नाम पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद किडनैप किया. मेरठ होते हुए बिजनौर ले गए.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अपहरण के इस खेल में एक ही स्कॉर्पियो कार का इस्तेमाल किया गया है. अपहरण का पैटर्न भी सेम था. अन्य आरोपियों की तलाश में दोनों जिलों की पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.


रणविजय सिंह-

मुस्‍ताक खान के इवेंट मैनेजर के पास 15 नवंबर को एक कॉल आई.

कॉल करने वाले ने खुद का नाम राहुल बताया, जो यूपी के मेरठ का रहने वाला था.

कहा गया क‍ि मेरठ में 20 नवंबर को एक इवेंट है. इस इवेंट के ल‍िए एडवांस पेमेंट दी गई, फ्लाइट की ट‍िकट भी भेजी गई.

मुस्‍ताक खान 20 नंवबर को मुंबई से द‍िल्‍ली आए. एयरपोर्ट पर पहले से एक गाड़ी खड़ी थी, गाड़ी में वो बैठ गए.

गाड़ी उन्‍हें लेकर मेरठ की ओर बढ़ी. रास्‍ते में उन्‍हें दूसरी गाड़ी में ब‍िठाया गया और कहा गया- ये गाड़ी आपको इवेंट की जगह लेकर जाएगी.

उस गाड़ी में पहले से दो लोग बैठे थे, मुस्‍ताक को क‍िडनैप कर ल‍िया गया था. फ‍िर मुस्‍ताक के फोन का इस्‍तेमाल कर शॉप‍िंग की गई. कुछ पेमेंट भी ट्रांसफर हुआ.

अगले द‍िन सुबह मुस्‍ताक क‍िडनैप की गई जगह से न‍िकले और पास की एक मस्‍ज‍िद में पहुंचे. ये मस्‍ज‍िद यूपी के ब‍िजनौर में थी. यहां से लोगों ने मदद की और वो मुंबई पहुंच सके.

कॉमेड‍ियन सुनील पाल के बाद ये दूसरा मामला है ज‍िसमें फर्जी इवेंट के नाम पर क‍िडनैप‍िंग और वसूली की गई.

अब यूपी पुल‍िस ने FIR दर्ज की है, जांच हो रही है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन