Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एन. राम को पुरस्कार, दिवंगत शिवम को पांच लाख की मदद, रिपोर्टर गौरव अरोड़ा पर हमला

तिरूवनंतपुरम से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार और द हिंदू अखबार के पूर्व एडिटर इन चीफ एन राम को पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए एन रामचंद्रन फाउंडेशन अवार्ड के लिए चुना गया है. नामी मलयाली पत्रकार एन रामचंद्रन की याद में पुरस्कार की शुरुआत की गयी है. इस साल उनका निधन हो गया था.  फाउंडेशन की विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुरस्कार के तहत 50,000 रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. यहां पर 25 नवंबर को एक समारोह में राम को देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एम एन वेंकटचलैया पुरस्कार देंगे.

उधर, चंडीगढ से सूचना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के संत रामपाल गिरफ्तारी की कवरेज करके लौट रहे जी न्यूज के पत्रकार शिवम भट्ट की सड़क दुर्घटना में मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उसके परिवार के लिए पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जवाहर यादव ने कहा कि दुर्घटना में दो घायलों रोहित खन्ना और जयवीर रावत को भी सरकार एक-एक लाख की मदद देगी तथा इनके उपचार का खर्च सरकार वहन करेगी.

लुधियाना से सूचना है कि झोलाछाप डॉक्टर संजीव शर्मा के खिलाफ खबर छापने पर एक अखबार के रिपोर्टर गौरव कुमार अरोड़ा पर डाक्टर और उसके भाई ने हमला कर दिया. इनका कैमरा भी लेकर भाग गए. आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  हमले में बुरी तरह से घायल हुए पत्रकार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पर जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वरिंदर सिंह और गुरविंदर ग्रेवाल की अगुआई में बड़ी संख्या में पत्रकार थाना डाबा में जमा हो गए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन