Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संपादक के खिलाफ नारेबाजी करने वाले पत्रकारों को दिखाया जा रहा बाहर का रास्ता!

यूपी के कुशीनगर जिले में सम्पादक के खिलाफ बोलने वाले दैनिक जागरण के पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। जिला प्रभारी आशीष श्रीवास्तव को हटाने के बाद सखवनिया संवाददाता कृष्णमोहन पांडेय व जौराबाजार प्रतिनिधि विवेक उपाध्याय को बाहर का रास्ता जिला प्रभारी अजय शुक्ल ने दिखा दिया है। इसे लेकर कुशीनगर जिले मे दैनिक जागरण से जुड़े पत्रकारो में रोष है।

दैनिक जागरण गोरखपुर यूनिट के सम्पादक मदन ने जागरण के मालिकान को खुश करने के लिए बीते मार्च में कुशीनगर जिला के साथ साथ गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, महराजगंज व सिद्धार्थनगर जिले को लक्ष्य देकर लोकल के पत्रकारों के बल पर लगभग पचास लाख रुपये का शुभकामना संदेश अपने पेपर में छपवाया। इसमें सभी प्रतिनिधियों पर दबाव देकर.’विकास की ओर अग्रसर जनपद’ में विज्ञापन का लक्ष्य पूरा कराया गया। परंतु दो सप्ताह बाद ही संपादक मदन पुनः विज्ञापन का लक्ष्य देने कुशीनगर दैनिक जागरण के जिला कार्यालय पहुंच गये और जिले भर के प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने लगे तो अपने ही अखबार के संपादक के विरुद्ध अधिकतर प्रतिनिधियों ने नारेबाजी कर दी।

कुछ दिन बाद जिला प्रभारी आशीष श्रीवास्तव के हटाए जाने के बाद अब दो प्रतिनिधियों को खबर न देने का बहाना बनाकर हटा दिया गया है। जिला प्रभारी अजय शुक्ल दो वर्ष पूर्व दैनिक जागरण कुशीनगर प्रभारी रहने के बाद गोरखपुर डेस्क पर भेज दिए गए थे। अब उन्हें पुनः जिला प्रभारी का दायित्व देकर संपादक ने अपने खिलाफ बोलने वाले पत्रकारों की छंटनी शुरु कर दी है।

मूल खबर-

विज्ञापन टारगेट देने पहुंचे दैनिक जागरण के संपादक पर भड़के रिपोर्टर, लगाए मुर्दाबाद के नारे, सुनें आडियो

संबंधित आडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन