Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ईटीवी नेटवर्क का ‘न्यूज़18 असम-एनई’ चैनल लॉन्च

ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क के नए चैनल ‘न्यूज़18 असम-नॉर्थ ईस्ट’ चैनल की लॉन्चिंग हुई. गुवाहाटी में एक भव्य कार्यक्रम में सीएम सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नागरिक उड्डयन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच केक काट कर न्यूज़ 18-असम-नॉर्थ ईस्ट चैनल का आगाज़ हुआ.

इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने न्यूज़ 18- असम-नॉर्थ ईस्ट की सफलता की कामना की और न्यूज़ नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र की तारीफ की. लॉन्चिंग समारोह की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी न्यूज़18 असम-नॉर्थ ईस्ट की सफलता की कामना करते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये चैनल बाकी ईटीवी के चैनलों की तरह इस इलाके की समाज और संस्कृति का प्रतिबिंब बनेगा. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन और संस्कृति मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने भी ईटीवी की पहल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ये चैनल पूर्वोत्तर भारत के विकास में सहायक साबित होगा. यहां के लोगों की उम्मीदों और आकाक्षांओं पर खरा उतरेगा.

ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क हैड जगदीश चंद्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क हमेशा से जनता की आवाज़ रहा है. न्यूज़ 18 असम-नॉर्थ ईस्ट भी पूर्वोत्तर के लोगों के सुख- दुख का साथी बनेगा. ईटीवी नेटवर्क की पहचान एक ऐसे चैनल के तौर पर रही है जहां अनुभवी और विश्वसनीय टीम है. चप्पे-चप्पे पर रिपोर्टर मौजूद हैं. आधुनिक तकनीक और हाई-क्वालिटी स्टूडियो से लैस है. इन सारी खूबियों से भरपूर है नया न्यूज़ चैनल न्यूज़ 18 असम-नॉर्थ ईस्ट. चैनल हैड ने कहा कि न्यूज़ 18 असम-नॉर्थ ईस्ट आपको भरोसा दिलाता है कि हम 24×7 आपकी आवाज़ बनेंगे. आज देश की 25 करोड़ जनता को हमारे ऊपर भरोसा है. हम हर हाल में इस भरोसे को कायम रखना चाहते हैं. आज की तारीख में देश के अधिकतर राज्यों में हम नंबर वन हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन