Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा मीडिया क्लब की कार्यकारिणी घोषित

नोएडा। पत्रकारों की सामाजिक संस्था नोएडा मीडिया क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। करीब एक सप्ताह पहले सर्वसम्मति से पंकज पाराशर को अध्यक्ष चुना गया था। अब बुधवार को पंकज पाराशर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसे संस्था की महासभा ने मंजूरी दे दी है।

नई टीम का मार्ग निर्देशन करने के लिए देश के वरिष्ठ पत्रकारों का मंडल गठित किया गया है। इसमें आलोक द्विवेदी, अमिताभ अग्निहोत्री, अनिल चौधरी, अनिल निगम, देवेंद्र बैसोया, मनीष मिश्रा, प्रदीप तिवारी, राजीव रंजन, रामपाल रघुवंशी, शेष नारायण सिंह और विनोद अग्निहोत्री जैसे दिग्गज पत्रकार शामिल हैं।

संस्था में भूपेंद्र चौधरी, इकबाल चौधरी, कुंदन तिवारी, रिंकू यादव को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया है। विनोद राजपूत को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक के साथ ही वेब पोर्टल पर काम करने वाले पत्रकारों का समावेश किया गया है। बलराम पांडे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुणाल जयसवाल, मनोज भाटी और प्रवेश सिंह सचिव के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

अनुराग सिंह, नेहा शर्मा, निरंकार सिंह, प्रीति बजाज, अभिषेक दुबे, नितिन शर्मा, राजन राय, सौरभ राय कार्यकारिणी सदस्य हैं। राजकुमार चौधरी को मीडिया कोऑर्डिनेटर रहेंगे और आईटी से जुडे कामों का दायित्व संभालेंगे। इसी तरह सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अवधेश सिसोदिया देखेंगे। डिसीप्लिन कमेटी की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौधरी, दिनेश शर्मा, राजकुमार चौधरी और भूपेंद्र चौधरी को दी गई है। ऑडिट कमिटी के दायित्व का निर्वहन अनुराग त्रिपाठी और दिनेश शर्मा करेंगे।

एक अक्तूबर से सदस्यता अभियान
पत्रकारों को संगठन से जोडने के लिए मेंबरशिप कमेटी का गठन हुआ है। इसमें अनिल चौधरी, संजीव यादव और मुखराम सिंह काम करेंगे। फाइनेंस कमेटी में ईश्वर चंद प्रसाद अध्यक्ष हैं। पंकज पाराशर ने कहा, इस नई कार्यकारिणी का दायित्व संगठन को सशक्त करने के अलावा पत्रकारिता के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करना है। सदस्यता अभियान 01 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2018 तक चलेगा। सदस्यता समिति 15 अक्तूबर, 21 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को बैठक करेगी। नए सदस्यों की सूची 31 अक्तूबर की शाम पांच बजे प्रकाशित की जाएगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन