Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चौबीस घंटे में पाकिस्तान में वरिष्‍ठ पत्रकार आफताब आलम समेत दो मीडियाकर्मियों की हत्या

कराची : पाकिस्तान में मीडियाकर्मियों पर बढ़ते हमलों के बीच बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के एक प्रमुख पत्रकार आफताब आलम की बुधवार को उनके घर के बाहर हत्या कर दी। 24 घंटे के अंदर कराची शहर में दूसरे जर्नलिस्ट की हत्या हुई है। इससे पहले मंगलवार को जियो टीवी के ओबी वैन पर हमला हुआ था। इसमें सैटेलाइट इंजीनियर अरशद अली जाफरी की मौत हो गई थी।

कराची : पाकिस्तान में मीडियाकर्मियों पर बढ़ते हमलों के बीच बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के एक प्रमुख पत्रकार आफताब आलम की बुधवार को उनके घर के बाहर हत्या कर दी। 24 घंटे के अंदर कराची शहर में दूसरे जर्नलिस्ट की हत्या हुई है। इससे पहले मंगलवार को जियो टीवी के ओबी वैन पर हमला हुआ था। इसमें सैटेलाइट इंजीनियर अरशद अली जाफरी की मौत हो गई थी।

जियो न्यूज और समा टीवी समेत विभिन्न समाचार चैनलों से जुड़े रहे 42 वर्षीय आफताब आलम अपने बच्चों को घर छोड़ कर शहर के ‘नॉर्थ सेक्टर सी’ इलाके में अपनी कार में थे, जब मोटर साइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने उन्हें निशाना बनाया। आलम के सिर, गर्दन और सीने में कई गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुनीर शेख ने कहा, ‘यह लक्ष्य बना कर हत्या करने का एक मामला प्रतीत होता है।’

दो दिन के अंदर यह दूसरा मामला है जब मोटर साइकिल सवार बंदूकधारियों ने मीडियाकर्मियों को निशाना बनाया है। मंगलवार रात बहादुराबाद इलाके में तीन बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के सबसे बड़े मीडिया समूह जियो टेलीविजन नेटवर्क की एक न्यूजवैन पर गोलीबारी की, जिसमें एक वरिष्ठ तकनीकी इंजीनियर की मौत हो गई और ड्राइवर घायल हो गया। गोलीबारी में इंजीनियर के शरीर के ऊपरी हिस्से में नौ गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई। हमले में ड्राइवर अनीस चौहान घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंध के गृह मंत्री सोहेल अनवर खान सियाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे संदिग्धों को तुरंत गिरफ्तार करें। पिछले साल दक्षिणी पाकिस्तान के कराची शहर में जियो के प्रमुख प्रस्तोता हामिद मीर पर भी हमला किया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन