Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अल जजीरा के पत्रकारों के प्रति एकजुटता, तनु शर्मा के प्रति चुप्पी, ये कैसी उलटबांसी!

Panini Anand : तनु शर्मा के मामले में जिस तरह का चौथा खंभा इंडिया टीवी के टंककों, खोजकों, काटकों, रेडरकों, प्रस्तुतकर्ताओं और भाग्य विधाताओं के मगज में ठोंक दिया गया है, उसके बाद का सन्नाटा और भयावह है. अंगूठे काटकर जमा किए जा रहे हैं. प्रबंधन कागज़ों पर हग रहा है और लोगों को उसे महाकाव्य मानने के लिए बाध्य कर रहा है. इसी सब के बीच एक तस्वीर बीबीसी के दफ्तर से आई. इस तस्वीर में अल जज़ीरा के पत्रकारों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की गई है.

इसमें कोई बुराई भी नहीं. करना ही चाहिए. लेकिन समझ नहीं आता कि दिल्ली के ब्यूरो की नाक तले सामने आया तनु शर्मा का मामला क्योंकर विरोध या ख़बर या किसी विशेष कार्यक्रम का विषय नहीं बन पा रहा है. आप तो किसी विज्ञापनवादी, सरकारवादी मजबूरी के शिकार नहीं, आप तो बोलिए.

पत्रकार पाणिनी आनंद के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन