Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डीडी बिहार के संवाददाता पंकज चौबे का निधन!

समस्तीपुर के डीडी बिहार के संवाददाता पंकज चौबे का निधन हो गया है. वे समस्तीपुर जिले के ही ताजपुर के रहनेवाले थे. पंकज ईटीवी बिहार-झारखंड/न्यूज़18 के मेरे बैचमेट थे.

हम दोनों ने 2007 में रामोजी फ़िल्म सिटी हैदराबाद में एक साथ एक महीना की ट्रेनिंग की थी. ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग भागलपुर और मेरी दरभंगा की गई थी. बाद में उनका ट्रांसफर मधुबनी हो गया था.

पंकज मेरे अनन्य मित्र थे. न जाने क्यों पिछले एक सप्ताह से उनकी याद बार-बार आ रही थी. रोज सोचता था कि आज बात करूंगा लेकिन नहीं हो पाई बात.

आज ये मनहूस खबर आ गई. अफसोस ज़िंदगी भर रहेगा. दोस्त आप उस दुनिया में सुखी रहें, यही मेरी अंतिम प्रार्थना है आपके लिए. श्रद्धांजलि.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विजय सिंह

    June 14, 2022 at 4:25 pm

    विनम्र श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन