Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

वरिष्ठ पत्रकार जेपी गुप्ता का 85वां जन्मदिन मनाया

अजमेर : अजमेरू प्रेस क्लब में शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार जेपी गुप्ता का 85 वां जन्मदिन मनाया गया। क्लब अध्यक्ष डा. रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष एसपी मित्तल, राजेंद्र हाड़ा, प्रताप सनकत, सूर्य प्रकाश गांधी, हरीश वरयानी, कमल वरयानी के अतिरिक्त उनके सहयोगी पत्रकार रहे राजेंद्र गुंजल, फोटोग्राफर रहे सत्यनारायण जाला, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सहायक जनसंपर्क निदेशक राजेंद्र गुप्ता समेत क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सत्तर और अस्सी के दशक में गुप्ता अजमेर में अकेले पीटीआई, आकाशवाणी, टाइम्स ऑफ इंडिया समूह, समाचार भारती और राजस्थान पत्रिका के अजमेर प्रतिनिधि का काम देखते थे। अस्वस्थता के बावजूद वे जोश खरोश में क्लब आए। उन्होंने केक काटा। सभी ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और बधाइयां दीं। इस अवसर पर गुप्ता ने अपने खट्टे मीठे अनुभव भी साझा किए। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन