Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भाजपा नेता ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला

मामला धार के धामनोद का है. स्थानीय पत्रकार सुनील उपाध्याय पर बीजेपी नेता रविराज वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सुनील उपाध्याय को धामनोद के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बीजेपी नेता रविराज वर्मा धामनोद का पूर्व नगर महामंत्री है और इस क्षेत्र में उसका दबदबा है. रविराज वर्मा का किसी व्यक्ति से गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसका वीडियो पत्रकार सुनील उपाध्याय ने बना लिया था. इसके बाद पत्रकार सुनील को रविराज वर्मा ने जान से मारने की धमकी दी. सुनील ने धामनोद थाने मे रविराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई और इससे बौखलाकर बीजेपी नेता रविराज वर्मा ने पत्रकार सुनील उपाध्याय पर अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया.

घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. वे इस पूरे मामले को लेकर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. धामनोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. धरमपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक पांचीलाल मेढा ने भी घटना की निंदा की है. साथ ही उन्होंने प्रशासन पर बीजेपी नेताओ के दबाव में काम करने के गंभीर आरोप लगाए. विधायक ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश में पत्रकारों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन