Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति का गठन, देखें नामों की लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने वर्ष 2015-16 के लिए विधानसभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान समिति के सभापति होंगे। समिति के सदस्यों ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के शंकरनगर स्थित निवास कार्यालय स्पीकर हाउस में उनसे सौजन्य भेंट की। समिति के सदस्यों में ‘नईदुनिया’ के पत्रकार भोलाराम सिन्हा के अलावा जॉन राजेश पॉल, अनिल तिवारी, मनोज व्यास, ओपी मिश्रा, सुशील अग्रवाल, राजा दास, बाबूलाल शर्मा, शंशाक शर्मा, चन्द्रभूषण मिश्रा, रविकांत कौशिक, मिथिलेश मिश्रा, जोसेफ पी. जॉन, आशीष शर्मा, गोपाल वोरा, संतोष चौधरी, राघवेश पाण्डेय, विकल्प शुक्ला, धनवेन्द्र जायसवाल, प्रवीण सिंह, प्रकाश होता, देवेश तिवारी, जयप्रकाश पाराशर, संजय शेखर, संजीव गुप्ता, सुनील नामदेव, अनिल पुसदकर व आशीष तिवारी शामिल हैं।

संचालक जनसंपर्क, केन्द्र निदेशक दूरदर्शन व केन्द्र आकाशवाणी समिति के पदेन सदस्य होंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव देवेंद्र वर्मा समिति के पदेन सचिव होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के संसदीय अध्ययन तथा प्रशिक्षण ब्यूरो के साथ चर्चा कर छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों के लिए लोकसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का अनुमोदन हो गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 50 पत्रकार जो विधानसभा की कार्रवाई की रिपोर्टिंग करते हैं, भाग ले सकेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन