Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार नरेन्द्र पर हमले की जांच कर रही पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया

शाहजहांपुर। पत्रकार नरेंद्र यादव पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। आधा दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। प्रमुख सचिव गृह एवं एडीजी लॉ एंड आर्डर ने भी पत्रकार के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

शाहजहांपुर। पत्रकार नरेंद्र यादव पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। आधा दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। प्रमुख सचिव गृह एवं एडीजी लॉ एंड आर्डर ने भी पत्रकार के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र यादव पर 17 सितंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एक अन्य पत्रकार राकेश श्रीवास्तव को भी धमकी दी गई थी। पुलिस ने धमकी मामले में शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरेपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

नरेंद्र यादव पर हुए कातिलाना मामले में पुलिस ने शनिवार रात आधा दर्जन युवकों को अलग-अलग गांवों से उठाया है। हालांकि युवकों से पूछताछ में पुलिस को वारदात से जुड़ी जानकारी हाथ नहीं लगी है। घटना की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हमलावरों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। उनमें से कई फरार भी चल रहे हैं। फरारी भी गुनाह दर्शाने को पर्याप्त है।

इंस्पेक्टर ने दावा किया कि जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना भी हमलावरों की गिरफ्तारी में हो रही लेटलतीफी का नए सिरे से संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ेंः

जानलेवा हमले में घायल जागरण के पत्रकार नरेन्द्र अब खतरे से बाहर

 

जागरण, शाहजहांपुर के रिपोर्टर नरेंद्र पर जानलेवा हमला, राकेश को धमकी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन