Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जानलेवा हमले में घायल जागरण के पत्रकार नरेन्द्र अब खतरे से बाहर

लखनऊ। बुधवार को कातिलाना हमले में गंभीर रूप से घायल दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र यादव की हालत अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने कल देर रात तक मशक्कत कर उनको खतरे से बाहर निकाला। उधर पुलिस ने उनके ऊपर हमला करने वालों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।

लखनऊ। बुधवार को कातिलाना हमले में गंभीर रूप से घायल दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र यादव की हालत अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने कल देर रात तक मशक्कत कर उनको खतरे से बाहर निकाला। उधर पुलिस ने उनके ऊपर हमला करने वालों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।

गौरतलब है कि बुधवार की रात शाहजहांपुर में दैनिक जागरण संवाददाता नरेंद्र यादव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था जिसमें वो गंभीर रूप घायल हो गए थे। बिजलीपुरा, शाहजहांपुर के नरेंद्र यादव काम समाप्त करके रात करीब 10.30 बजे घर जाने के लिए ऑफिस के नीचे आकर खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक एक हमलावर आया और उनके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे नरेंद्र का गला कट गया और वह गिर पड़े। हमलावर घटनास्थल के पास ही खड़े अपने बाइक सवार साथी के भाग निकला।

हमले के बाद नरेंद्र बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अभी तक यह बात साफ नहीं हो सकी है कि उनके ऊपर किए गए जानलेवा हमले की वजह क्या है। वैसे उन्हें खबरों को लेकर लगातार धमकियां मिल रही थीं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राकेश चंद्र साहू समेत कई पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की। आरोपी बाइक सवार हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में चेकिंग कराई जा रही है।
 
डीआइजी आरकेएस राठौर का कहना है कि संवाददाता के हमलावर जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। उधर जागरण के एकऔर पत्रकार राकेश श्रीवास्तव के घर पर कल देर रात फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई।

 

मूल ख़बरः

जागरण, शाहजहांपुर के रिपोर्टर नरेंद्र पर जानलेवा हमला, राकेश को धमकी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन