Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये यूपी पुलिस है भाई, गरीबों को खूब सताती है.. (देखें वीडियो)

इस परिवार को पुलिस से बचाओ… पुलिस से त्रस्त एक गरीब परिवार भूख हड़ताल पर बैठा… उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक गरीब परिवार गढ़ कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर रातभर से भूख हड़ताल पर बैठा है. इस मामले में पीड़ित कई बार बड़े अधिकारियो से भी शिकायत कर चुका है लेकिन वहां से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। पीडि़त दिनेश राजपूत अपनी पत्नी और बेटियों के साथ धनतेरस-दिवाली के त्योहार की रात भूख हड़ताल पर बैठा रहा।

पीड़ित के अनुसार उसने पड़ोस में रहने वाले के घर में काम किया था और जब उसने अपनी मेहनत के पैसे मांगे तो उसने नहीं दिए। उसको डरा धमकाकर वहां से भगा दिया और झूठे आरोप में भी फ़ंसाने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद पारिवारिक क्लेश के चलते दबंग पडोसी की बेटी खुद को आग लगा लिया। इसका आरोप दिनेश पर लगाकर पुलिस में शिकायत कर दी जाती है। किसी तरह पीड़ित अपने आसपड़ोस के लोगो के बयान कराकर मामले से बच जाता है लेकिन फिर भी दबंग पड़ोसी और पुलिस उसका पीछा नहीं छोड़ते हैं।

पुलिस पीड़ित को झूठे मुकदमे में फ़ंसाने में लग गई। पीड़ित ने अपने यहां रहने वाले किराएदार को घर खाली करने को कहा। यह किराएदार दबंग पड़ोसी का परिचित है। किरायेदार ने बिना किराया दिए कमरा खाली कर दिया। मामला थाने तक पहुंचता है। पुलिस बिना पैसा दिलवाये फैसला करवा देती है। कुछ दिन बाद पुलिस झूठे मुकदमे में पीड़ित दिनेश को जेल भेज देती है। साथ ही उसके परिवार के साथ घर में घुसकर अभ्रद्रता करती है। पीड़ित परिवार अंतत: भूख हड़ताल पर बैठ गया।

देखें संबंधित वीडियो…

-हापुड़ से राहुल गौतम की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन