Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रणब कुमार बोरा, अभिषेक पांडे, नमिता शुक्ला के बारे में सूचनाएं

असम के वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोरा का उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी उम्र 63 साल थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बोरा असम के प्रमुख दैनिक जन्मभूमि, द सेंटीनल समूह, दूरदर्शन और बिश्मोई से जुड़े रहे थे। नगांव में 1978 में पहली बार पुस्तक मेला का आयोजन कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अंतिम संस्कार से पहले उनके शव को नगांव प्रेस क्लब ले जाया गया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत, मंत्री रकीबुल हुसैन, पूर्व विधायक गिरिंद्र कुमार बरूआ और अन्य लोगों ने शोक जताया।

पत्रकार अभिषेक पांडे ने लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम के साथ नई पारी शुरू की है. फिलहाल वे पंजाब केसरी समूह के नए अखबार नवोदय टाइन्स की वेबसाइट की डेस्क को संभाल रहे हैं. बीटेक करने के बाद पत्रकारिता की ओर रुख करने वाले अभिषेक जागरण डॉट कॉम के साथ भी लंबी पारी खेल चुके हैं. लाइव हिन्दुस्तान में अभिषेक का पद चीफ कंटेट क्रिएटर रहेगा.

आजतक की वेबसाइट में कार्यरत पत्रकार नमिता शुक्ला भी लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ेंगी. उन्होंने आजतक डिजिटल से इस्तीफा दे दिया है. नमिता नवभारत टाइम्स और फोकस ग्रुप, दैनिक जागरण का हिस्सा रह चुकी हैं. वे चीफ कंटेट क्रिएटर के रूप में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ेंगी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन