Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रसार भारती के नए चेयरमैन बने प्रसून जोशी!

प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को Prasar Bharati का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को इस नियुक्ति की घोषणा की।

सरकार ने अपने बयान में प्रसून जोशी के साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और जनसंचार के क्षेत्र में व्यापक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका अनुभव सार्वजनिक प्रसारण सेवा को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रसून जोशी देश के जाने-माने गीतकार, लेखक और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट हैं, जिन्होंने फिल्म, विज्ञापन और सामाजिक अभियानों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

गौरतलब है कि प्रसार भारती, जो दूरदर्शन और आकाशवाणी जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स का संचालन करती है, पिछले कुछ समय से पूर्णकालिक अध्यक्ष के बिना काम कर रही थी। ऐसे में यह नियुक्ति संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सरकार को उम्मीद है कि प्रसून जोशी के नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा और रचनात्मक दिशा मिलेगी, खासकर उस समय जब सार्वजनिक प्रसारण तेजी से डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन