Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज18 डाट काम के एडिटर बने प्रवीण, जाहिद का अहमदाबाद मिरर से इस्तीफा, संघ के नए चैनल के हेड बने शेषाद्रि चारी, अंकुश को फेलोशिप

अंग्रेजी न्यूज पोर्टल ‘न्यूज18 डॉट कॉम’ के एडिटर प्रवीण एस. थम्पी बनाए गए हैं. वे अभी तक समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन-न्यूज18 के डिप्टी एक्जीक्यूटिव एडिटर थे. ‘सीएनएन-न्यूज18’ से पहले वे लंबे समय तक ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ में थे.

अंग्रेजी न्यूज पोर्टल ‘न्यूज18 डॉट कॉम’ के एडिटर प्रवीण एस. थम्पी बनाए गए हैं. वे अभी तक समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन-न्यूज18 के डिप्टी एक्जीक्यूटिव एडिटर थे. ‘सीएनएन-न्यूज18’ से पहले वे लंबे समय तक ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ में थे.

सीनियर जर्नलिस्ट जाहिद कुरैशी ने अहमदाबाद मिरर से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत दिव्य भास्कर, अहमदाबाद के साथ की है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम नवमी के दिन से ‘हिंदू वर्ल्ड’ नाम से एक डिजिटल चैनल की शुरुआत की है. इसका प्रधान संपादक शेषाद्रि चारी को बनाया गया है. शेषाद्रि ऑर्गनाइजर के संपादक रह चुके हैं. वे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. संघ के चैनल के मुख्य प्रमोटर लिंटास के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुजीत नायर और चार्टेड अकाउंटेंट अखिलेश भार्गव हैं.

पत्रकार अंकुश त्रिपाठी का चयन ‘WWF- इंडिया’ज यंग क्लाइमेट मीडिया फेलोशिप-2017’ के लिए हो गया है. वे फिलहाल हिंदी दैनिक ‘नवभारत टाइम्स’ में करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन