Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

टोंक में भारी बवाल के बाद भीड़ ने PTI के दो पत्रकारों को पीटा, अस्पताल में भर्ती

टोंक | राजस्थान के टोंक जिले में एसडीएम थप्पड़कांड के बाद हुए बवाल के बाद प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के दो पत्रकारों पर हमला करने का मामला सामने आया है. दोनों पत्रकार अस्पताल में भर्ती हैं.

पीटीआई के दोनों पत्रकारों पर गुस्साई भीड़ ने यह हमला उस वक्त किया जब वह किरोड़ी लाल मीणा की सभा को कवर करने गए थे.

मामले में सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि मैं पीटीआई के पत्रकार अजीत शेखावत और कैमरामैन धर्मेंद्र कुमार पर हुए हमले की निंदा करता हूं, जो आज टोंक जिले में ड्यूटी पर थे और घटना को कवर कर रहे थे.

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया- टोंक जिले में पीटीआई न्यूज के पत्रकार और कैमरामैन के साथ हुई मारपीट बेहद निंदनीय है. मैंने अजीत और धर्मेंद्र से फोन पर कुशलक्षेम जानी है. साथ ही अधिकारियों से घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

एनडीटीवी राजस्थान की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार थप्पडकांड को अंजाम देने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गिरफ्त में हैं. एसडीएम अमित चौधरी ने उनपर 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. मीणा पर 23 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं. अब यह 24वां मुकदमा दर्ज हुआ है.

अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि समरावता गांव में बुधवार देर रात आगजनी और पथराव के मामले में मुक्य आरोपी नरेश मीणा समेत कुल 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 28 टीमें बनाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. साथ ही देवली और उनियारा विधानसभा में 4 हजार जवानों को तैनात किया गया है.

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन