यशवंत अग्रवाल-
देश की मशहूर पत्रिका मनोहर कहानियां के संपादक पुष्कर पुष्प अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना ने उन्हें छीन लिया। उन्होंने 28 अप्रैल की शाम अंतिम सांस ली।

दिल्ली में सरिता विहार स्थित आवास से बत्रा हास्पिटल पहुंचने पर डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। दो-ढाई दशक पहले तक यूपी के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह मित्र प्रकाशन इलाहबाद की मशहूर पत्रिकाएं माया, मनोहर कहानियां, सत्यकथा, मनोरमा, प्राब आदि मैगजीन लाखों की संख्या में छपती थी।
एक जमाने में मनोहर कहानियां देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पत्रिका थी। मुरादाबाद के रहने वाले पुष्कर जी ने सन् 1980-85 के बीच दिल्ली से मनोहर कहानियां में अपने लेखन का सफर शुरू किया और संपादक बने। उन्होंने अपराध कथाओं की नई शैली इजाद की। फिक्शन लिखने में वे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। उनकी लिखी कई कहानियां बेहद चर्चित रही। कई कहानियों पर फिल्में भी बनीं।
अब मनोहर कहानियां व सत्यकथा पत्रिका दिल्ली प्रेस की हैं। दिल्ली प्रेस ने कई साल पहले इन पत्रिकाओं को टेकओवर कर लिया था। पुष्करजी अब भी मनोहर कहानियां के संपादक थे।
मित्र प्रकाशन में रहते हुए पुष्कर जी ने देश के अनेक नामी संपादकों व पत्रकारों के साथ काम किया। बीच में उन्होंने मनोनीत कहानियां नाम से अपनी खुद की पत्रिका भी निकाली थी। उन्होंने फिल्म लेखन में भी हाथ आज़माए। कई नामी फिल्म निर्माता उनके अच्छे दोस्त हैं। परिवार में पत्नी व एक बेटा है। फिलहाल दोनों कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
-यशवंत अग्रवाल
98290 58811
93409 31672
1 Comment
Leave a Reply
Cancel reply
Leave a Reply
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
Latest 100 भड़ास
- अमेरिका ने भारतीय IT कंपनियों पर कसा शिकंजा, इधर मस्क-राहुल की जुगलबंदी
- भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने वाले एलन मस्क के स्वागत में राहुल गांधी ने इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई?
- लखीमपुर खीरी जिले के NEWS18 के रिपोर्टर मनोज शर्मा ने 18 वर्ष काम करने के बाद दिया इस्तीफा, यह है उनका इस्तीफानामा
- विशाल अमन ने लगाई लंबी छलांग, ‘सच बेधड़क’ ग्रुप में बने ‘बिजनेस हेड-गवर्नमेंट’
- प्रिय कमलेश सिंह, आपने आत्ममुग्धता में काफी झूठ बोला है, जो अक्सर आप करते रहते हैं!
- ख़ुद की लापरवाही के शिकार हो गए नाना पाटेकर!
- मोदी पर ट्वीट के कारण गौरव पांधी को उठा ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल!
- आज भी बड़ी गिरावट : ऐतिहासिक क्रैश के दौर में शेयर बाजार!
- आंदोलन में शामिल होने ध्रुव राठी भारत आए!
- आंदोलन कुचलने की पूरी तैयारी है, दस अक्टूबर को कहीं आर-पार न हो जाए!
- पत्रकार गजेंद्र सिंह का आरोप : पार्लियामेंट स्ट्रीट से डिटेन, FIR, तिहाड़ भेजा, इंस्टाग्राम बंद… अब बस मेरी जान रह गई है, वो भी ले लीजिए!
- NMC के नए नियम : डॉक्टर-अस्पताल सोशल मीडिया पर मरीज लाने का प्रचार नहीं कर सकेंगे, AI टेस्टिमोनियल और ‘गारंटीड इलाज’ पर रोक
- राजनीति करवट बदल रही है, लोकतंत्र हिल गया था, लोकतंत्र झूल गया है, संघर्ष पनपेगा, अब नहीं तो कब?
- 99.97% हेयरकट वाले विवाद के बीच नया मोड़ : एस्सेल कंपनियों ने LIC हाउसिंग को पूरा मूलधन चुकाने का प्रस्ताव दिया
- फिलहाल 919 निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों के साथ भारत दुनिया के सबसे बड़े टीवी बाजारों में से एक बना हुआ है!
- करीब एक साल बाद प्रेस काउंसिल को मिले 13 पत्रकार सदस्य, केंद्र ने छह संपादकों और सात कार्यरत पत्रकारों के नाम अधिसूचित किए
- प्रदर्शन कवर करने पहुंचे प्रेस फोटोग्राफर की जान पर बनी: पुलिस की बस की छत पर फंसे पत्रकार, तेज रफ्तार बस में पेड़ों की डालियों से बचते रहे
- दिल्ली पुलिस तो अब पार्टी बन गई, 10 अक्टूबर के CJP के आंदोलन में नागरिकों से शामिल न होने की अपील कर दी!
- बीबीसी के पत्रकार दिलनवाज पाशा के साथ दिल्ली पुलिस ने की बदतमीजी!
- एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली भारतीय कारोबारी स्टारलिंक की भारत में एंट्री रोक रहे हैं!
- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद धनराज नाथवानी का ‘मोदी भक्ति’ वाला ट्वीट और वीडियो चर्चा में!
- स्वरा भास्कर के आरोपों के बाद फिल्म क्रिटिक केआरके ने लिया अविनाश दास का नाम! देखें वीडियो
- हे दिल्ली पुलिस, आप सेंसर बोर्ड वाला काम क्यों नहीं संभाल लेते?
- सनसनीबाज डिजिटल पत्रकारिता : प्रेमानंद को लेकर शुभांकर मिश्रा के ‘आश्रम 2.0’ वाले बयान पर बवाल, पुतले फूंके गए
- एसपी डॉ इरज़ राजा से मिलकर उस महिला ने कहा- मुझे पति को छोड़कर पड़ोसी के साथ रहना है!
- उन 8 बच्चों में से 5 डॉक्टर बन गए… लेकिन अब जो हालत है उसमें कमजोर तबके का कोई बच्चा डॉक्टर बनने का सपना नहीं देख सकता!
- इंडिया टीवी से रिजाइन करने वाली पत्रकार इला काज़मी का खुलासा- एक चैनल मुसलमान रिपोर्टर्स को इसलिए हायर करता है ताकि सारे मुसलमानों को विलेन बनाया जा सके!
- आज के अखबार : एकनाथ शिन्दे के पूरे पन्ने के विज्ञापन पर महेश जेठमलानी बोलेंगे? गोदी वाले खबर करेंगे?
- राज्यसभा के लिये तीसरा प्रत्याशी न उतार अखिलेश ने दिया बड़ा सियासी संदेश
- दैनिक जागरण धनबाद में गुटबाजी के आरोप, अखबार की गुणवत्ता और प्रसार पर उठे सवाल
- अमर उजाला लखनऊ के अशोक मिश्रा ने ब्रेक की बड़ी खबर, अवैध खनन करने वाली उमाशंकर सिंह की कंपनियों को देना होगा 400 करोड़ का आयकर!
- रुबिका के पास नौकरी की कमी नहीं है, नेटवर्क18 ग्रुप ने फिर गले लगाया, मिली डबल जिम्मेदारी!
- “सम्भोग के वक्त मैं तुम्हारे नीचे नहीं रहूँगी क्योंकि परमेश्वर ने हम दोनों को बराबर बनाया है”
- नौकरी दिलाने के नाम पर 4.97 लाख रुपये लेने का आरोप, दैनिक भास्कर डिजिटल के रिपोर्टर के खिलाफ FIR
- यूपी ग्रामीण बैंक के कंप्यूटर खरीद टेंडर में भारी भ्रष्टाचार : भारतीय OEMs बाहर, विदेशी TCO सर्टिफिकेशन अनिवार्य!
- इंडिया टीवी की महिला रिपोर्टर का आरोप- गाइडेंस माँगने पर पीयूष पद्माकर ने की बेइज्जती, शिकायत के बाद कैमरा यूनिट बंद, फिर इस्तीफा
- भारत में एआई : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में गौतम अडानी का डेटा सेंटर कारोबार दिलचस्प है, भारती एयरटेल समेत रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप भी मैदान में!
- वर्तमान युग के मनुष्य का कलुष नामजप से कट सकेगा, इसमें मुझको संशय है!
- मुरादाबाद में Public App पर दो रिपोर्टरों को अचानक हटाने का आरोप, वेतन रोकने की भी शिकायत
- टीवी9 के पत्रकार के आवास/कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व जेवरात ले उड़े!
- दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन पर पत्रकारों की एक सुर में प्रतिक्रिया: “पहले अपना नेम टैग लगाओ”
- रवीश कुमार ने PIB कार्ड वाली बहस पर कहा- “बस एक कानून बाकी है कि भारत में आप पत्रकारिता नहीं कर सकते”
- अगर ‘राधा-राधा’ नाम जपने से अकाल मृत्यु नहीं होती, तो फिर प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का इतना दुखद अंत कैसे हुआ?
- महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों के बीच विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज, विवाद बढ़ा तो सरकार ने आदेश बदला
- आशू मिश्रा ने जनसत्ता अख़बार के साथ शुरू की नई पारी!
- क्या दिल्ली पुलिस सिखाएगी कैसे पत्रकारिता करें? प्रोटेस्ट कवरेज पर जारी गाइडलाइन पर बवाल
- टीवी न्यूज़ की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल: एडिटर्स गिल्ड की स्टडी में प्रिंट और स्वतंत्र डिजिटल मीडिया ने छोड़ा पीछे
- द हिन्दू का हिंदी प्रयोग: भाषा बदली, पत्रकारिता का मिजाज नहीं, बिना शोर-शराबे के हिंदी दर्शकों तक यूट्यूब के ज़रिए पहुंच रहा अंग्रेजी अखबार!
- मीडिया में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो देखें ये मौके: News24 में आउटपुट प्रोड्यूसर से लेकर दूरदर्शन में 9 कैटेगरी के असाइनमेंट
- अमेज़ सॉल्यूशंस के 11 साल की कामयाबी का मना जश्न, चमके कंपनी के सितारे
- अमर भारती मीडिया ग्रुप में पत्रकारों समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
- इंटरनेट के बिना मोबाइल पर Live TV चलेगा, D2M की व्यावसायिक लॉन्चिंग की तैयारी, 19 से ज्यादा शहरों में हो चुके ट्रायल!
- तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!
- कैंसर पीड़ित पत्रकार महेश शिवहरे नहीं रहे!
- नवभारत टाइम्स में काम कर चुके डॉ. अंकुश त्रिपाठी भी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बनाये गए!
- वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मिश्र भी दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार के हुए शिकार!
- बीस हजार में 85 दिन, छह स्लॉट : उत्तराखंड में सरकार की पालिसी से पोर्टल वाले दुखी!
- जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बदसलूकी पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया सख्त, महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई की मांग
- भयावह युद्ध की आशंका : अगर रूसी सैटेलाइट निशाना बनेंगे तो इलोन मस्क के सैटेलाइट थोक के भाव में टपकते नज़र आयेंगे!
- वरिष्ठ पत्रकार देवप्रिय अवस्थी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड!
- ‘बस्तर उत्सव’ में बड़े घोटाले की खबर ‘दैनिक भास्कर’ ने ब्रेक की!
- पत्रकार रोज़ी का एसीपी विवेक भगत पर छाती दबाने और पत्रकार आफ़रीन खान का CRPF जवान पर हिप टच करने का आरोप!
- सत्ता के पक्ष में बैटिंग करने वाले पत्रकारों में उमेश चतुर्वेदी भी शामिल!
- दिल्ली पुलिस की रणनीति : महिला पत्रकारों को छेड़ो और सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर्स से पीआईबी कार्ड मांगो!
- कांग्रेस वाले सीजेपी आंदोलन को लेकर कंफ्यूज़ हैं कि हाथ लगाएं या रहने दें!
- हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने Nation 27 में शुरू की नई पारी
- मीडिया कारोबार में बड़ा बदलाव: प्रिंट पर दबाव, डिजिटल का उभार, TV चैनलों के लाइसेंस सरेंडर
- मोदी-शाह का ‘आतंक’ खत्म करने के लिए याद किए जाएंगे ‘कॉकरोच’!
- प्रदर्शन की ख़बर को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा पहले पन्ने से लगभग विलुप्त कर देना उसके ‘साहसिक कौशल’ का प्रमाण है!
- ‘चाय बेची तो किसने कहा था?’ मोदी पर अभिजीत दिपके का सीधा वार, बोले- “हमारे पैसों से दुनिया घूम रहे हैं”
- वरिष्ठ पत्रकारों की आंखों देखी… कैसे लगा लंबे वीकेंड पर नैनीताल से मसूरी तक सैलानियों का सैलाब?
- Gyanesh Kumar: क्या पुलिस वाले महिला पत्रकारों की छाती पर हाथ मार रहे हैं? राहुल गांधी और नेहा वोरा फायर हैं!
- Pyre Movie: वरिष्ठ फिल्म क्रिटिक पंकज शुक्ल को भी पसंद आ गई विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’
- LIC के हजारों करोड़ के निवेश पर CBI की FIR, Reliance Capital और अनिल अंबानी जांच के घेरे में!
- स्वरा भास्कर को भांति-भांति तरीके से छेड़ने वाला वह फिल्म डायरेक्टर कौन था?
- टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज़ देखने कौन आता है? प्रसार भारती CEO गौरव द्विवेदी ने बदलते न्यूज़ कारोबार का खोल दिया राज
- अखबार छापो तो 5% टैक्स, खबर डिजिटल करो तो Google-Meta ले जाएं विज्ञापन का बड़ा हिस्सा!
- Hindustan Times में बड़ा संपादकीय बदलाव: Sukumar Ranganathan की विदाई, Kunal Pradhan ने संभाली कमान
- मीडिया कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली, Nifty Media 2.33% लुढ़का; ZEEL एक महीने में 23% नीचे, Network18 52% टूटा
- 18 साल बाद बिजनेस अखबारों की नई एंट्री, प्रिंट संकट के बीच दक्षिण भारत से तीन नए बिजनेस डेली की दस्तक
- वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की सारी मार्केटिंग ध्वस्त!
- साबरमती का संत और किंग्सवे हॉल का डांस!
- कोरोनाकाल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृतिवन में गूंजे स्मृतियों के स्वर
- कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन
- पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने ज्ञानेश कुमार के अपराध का किया खुलासा, रवीश कुमार बोले- ‘बापू के बड्डे के दिन डाकू की चर्चा’
- फिल्म ‘कवन कसूर’: बिना शोर-शराबे के गाजीपुर की मिट्टी में एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा को मिला नया ताना-बाना
- अनिल कुमार की तानाशाही के चलते एनडीटीवी से अलविदा!
- स्वतंत्र पत्रकार हर्ष यादव के साथ जंतर मंतर पर आज क्या हुआ, देखें तस्वीरें
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही दिल्ली पुलिस, देखें वीडियो
- हिंदू कालेज के शिक्षक और ‘बनास जन’ त्रैमासिक के संपादक पल्लव का आज जन्मदिन है!
- डेरा प्रमुख राम रहीम ने जिन 400 लोगों को बधिया कराया था, आज वही उसके खिलाफ केस लड़ रहे हैं!
- Firstpost को चाहिए इंटरनेशनल डेस्क राइटर्स!
- सड़क हादसे में PIB, दूरदर्शन और CBC के 3 सरकारी सूचना अधिकारियों की मौत!
- पत्रकार अभिषेक सोम, राघव वालिया और ऋषभ राणा के बारे में सूचनाएं!
- वोट चोर ज्ञानेश को बचाने के लिए मोदी ने अपना पूरा पुलिस तंत्र लगा दिया है- संजय सिंह
- सड़क के गड्ढे में बैठी रिपोर्टर की फोटो हुई वायरल तो अगले ही दिन बदली तस्वीर!
- सीएनएन-न्यूज़18 से जुड़ीं पत्रकार अकांक्षा खजुरिया कपूर
- सृष्टि ओझा ने बतौर एसोसिएट एडिटर (Legal) NDTV जॉइन किया!
- टाइम्स ऑफ इंडिया डिजिटल में मेघना डेका बनीं नेशनल एडिटर!
- न्यूज़ एंकर सुरभि तिवारी की एक बार फिर जी मीडिया में वापसी!


Rajesh Sharma
September 4, 2024 at 3:20 am
पुष्कर पुष्प: एक सफर रोशनी के पहाड़ से अनंत की ओर
राजेश शर्मा
मूर्धन्य पत्रकार और लीक से हटकर अलग तरह के कथाकार पुष्कर पुष्प को भी कोरोना ने लील लिया। सामान्य दिनों में पत्तों के खड़कने पर भी खबरें बनती हैं, लेकिन आपदा काल में बड़े-बड़े किले ढह जाते हैं और कहीं सरसराहट भी सुनाई नहीं देती। दुर्भाग्य से यही खामोशी पुष्कर पुष्प जैसे पत्रकारिता के वटवृक्ष के धराशायी होने की घटना पर भी हावी हो गयी। दुर्भाग्य की हदें यह भी हैं कि न्यूज चैनलों पर टीआरपी के पैमाने पर लोकप्रियता की हदें तोड़ने वाले सनसनी, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, कोड रेड और दस्तक जैसे सीरियलों और कार्यक्रमों की परिकल्पना और उनका साकार होना जिस विचारधारा और पत्रकारीय प्रस्तुतिकरण की भूमि पर संभव हुआ, उस विचारधारा और पत्रकारीय प्रस्तुतिकरण के जनक पुष्कर पुष्प को याद करने में मीडिया ने अपना एक पल भी नहीं लगाया।
यह पत्रकारिता का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि अपने आप को पत्रकारों से बड़ा मानने की रणनीति के चलते कोई भी मीडिया संस्थान किसी भी पत्रकार की उपलब्धियों और कृत्रित्व का क्रेडिट पत्रकार को देने में कभी आगे नहीं आते। यही वजह है कि आर के, करंजिया, राजेंद्र माथुर, खुशवंत सिंह और प्रभाष जोशी जैसे लब्धप्रतिष्ठित नाम भुला दिये गये हैं। आश्चर्य नहीं कि कल पुष्कर जी का नाम भी पत्रकारों की अगली पीढ़ी भुलाकर एक अदद हिट खबर की तलाश में भागते-भागते खत्म हो जाये।
पुष्कर जी जिस स्ट्रीम के पत्रकार थे, वह स्ट्रीम सीधे समाज के लोगों और उनके घरों तक जाती थी। यह वो पत्रकारिता नहीं थी, जो नेताओं के साथ बैठकर उन्हीं का दिया खाना और नाश्ता खाकर उनके द्वारा कहे गये बोल वचनों को जनता तक पहुंचाती है या विपक्षी नेताओं से पोषण प्राप्त कर उनके अनुरूप कथित राजनीतिक विश्लेषण की आड़ में उन्हीं का काम करती है।
हालांकि मुरादाबाद से प्रकाशित युगबंधु से पुष्कर जी का सफर भी सामान्य पत्रकार के रूप में ही शुरू हुआ था, लेकिन खबर के नाम पर पत्रकारीय लिप्सा और विज्ञापन बटोरने की बाध्यता पुष्कर जी को रास नहीं आयी। वैसे भी खबरों के लेखन में उनकी शैली और शब्द विन्यास समाचार पत्रों जैसा चालू नहीं था। भविष्य की योजनाओं में भी उनका लक्ष्य दिल्ली नहीं,बल्कि इलाहाबाद था,जहां से इलस्ट्रेटेड वीकली के बाद देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मनोहर कहानियां और नूतन कहानियां नामक पत्रिकाएं प्रकाशित होती थीं। मनोहर कहानियां का कलेवर, प्रस्तुतिकरण और विषय चयन नूतन कहानियां की तुलना में उच्च कोटि का था जो गंभीर प्रकृति के पाठकों की रुचि के अनुसार तैयार किया जाता था। हिंदी साहित्य की कई नामचीन हस्तियां अपनी मुफलिसी और संघर्ष के दिनों में मनोहर कहानियां में अपनी सेवाएं दे चुकी थीं। प्रिंट मीडिया के उस स्वर्णिम दौर मे हर मीडिया हाउस अच्छे लेखकों और पत्रकारों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए रणनीति बनाकर चलते थे। मनोहर कहानियां की बड़ी सख्त नीति थी कि जिस भी लेखक या पत्रकार की रचना एक बार भी नूतन कहानियां में छप गयी, उसे आजीवन मनोहर कहानियां में अवसर नहीं मिल सकता था। यही वजह थी कि संघर्षों और कष्टों के उस लम्बे दौर में नूतन कहानियां के अनेक आकर्षक प्रलोभनों के बावजूद पुष्कर जी ने नूतन कहानियां का कोई ऑफर स्वीकार नहीं किया। यह सब्र, संतोष और एकाग्रता एक दिन रंग लाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ घटनाओं को कवर कर उन पर कथाएं लिखने का अवसर पुष्कर जी को मिला। पुष्कर जी का लेखन मनोहर कहानियां के अनुरूप था, इसलिए वे सभी रचनाएं प्रकाशित तो हुईं, लेकिन मित्र प्रकाशन के लखनऊ ब्यूरों कार्यालय ने पूरे प्रदेश पर अपना एकाधिकार बताते हुए पुष्कर जी के लिए बाधाएं खड़ी कर दीं।
हालांकि मनोहर कहानियां के मुख्य संपादक स्व. आलोक मित्र थे, लेकिन संपादन का समस्त उत्तरदायित्व स्व. देव कुमार सिंह संभालते थे। देव कुमार जी का व्यक्तित्व गजब का था। पहली नजर में वे गांव से पहली बार शहर पहुंचे किसी किसान जैसे दिखते थे। उनकी विधिवत शिक्षा कम थी। परंतु वे भाषा और व्याकरण के न केवल उद्भट विद्वान थे, बल्कि व्याकरण की शुचिता को लेकर इतने कट्टर भी थे कि एक नामी लेखक को इसलिए गंवार और अनपढ़ बताकर आजीवन मनोहरy कहानियां में अवसर नहीं दिया था कि उसने पंजाब शब्द लिखते समय ‘प’ अक्षर पर लगाई जाने वाली बिंदी का ‘जा’ अक्षर पर लगा दिया था। इन्हीं देवकुमार सिंह के साथ पुष्कर जी रिश्ता अनायास ही अत्यंत भावनात्मक बन गया था, जो जीवन पर्यंत रहा।
बहरहाल लखनऊ ब्यूरो की आपत्ति के बाद देवकुमार जी की सम्मति से पुष्कर जी को मनोहर कहानियां के दिल्ली कार्यालय से संबंधित कर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। उस समय तक मित्र प्रकाशन की लगभग सभी पत्रिकाओं मनोहर कहानियां,y माया, मनोरमा और सत्यकथा आादि का ब्यूरो चीफ एक ही होता था। मनोहर कहानियां में दिल्ली की कथाओं को ज्यादा स्थान भी उस समय तक नहीं मिल पाता था। लेकिन दिल्ली में मनोहर कहानियां में आने के बाद पुष्कर जी ऐसी पाताल तोड़ मेहनत की कि न केवल दिल्ली की कथाओं को मनोहर कहानियां में अधिक स्थान मिलने लगा,बल्कि पत्रिका की बिक्री और सर्कुलेशन के मामले में देश के अन्य शहरों की तुलना में दिल्ली बहुत आगे निकल गयी। काम के विस्तार के साथ ही मित्र प्रकाशन ने दिल्ली में अपने सभी प्रकाशनों के ब्यूरो चीफ अलग-अलग कर दिये। दिल्ली ब्यूरो को संभालते हुए पुष्कर जी हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और राजस्थान तक मनोहर कहानियां के लिए एक से बढ़कर एक रोचक और अलग-अलग कथाएं एकत्र की। पुष्कर जी की लेखन शैली में अपार विविधता थी। मनोहर कहानियां में ऐतिहासिक कथाओं, सामाजिक उपलब्ध्यिों और व्यक्तित्व आधारित कथाओं के प्रकाशन की शुरूआत का श्रेय पुष्कर जी को ही जाता है। सन् 1990 के आस-पास के अनेक वर्षों तक मनोहर कहानियां का सर्कुलेशन 6 लाख प्रतियों से अधिक पहुंच गया था। पुष्कर जी और मनोहर कहानियां का स्वर्णिम दौर था। गांव की पृष्ठभूमि से निकलकर दिल्ली महानगर में इतने रुतबे तक पहुंचे पुष्कर जी भावुक इंसान थे। अपने कैरियर के चरम उत्कर्ष के उस दौर में जहां उनके अनेक सहयोगी और सहकर्मी दिल्ली में अपने-अपने मकान और सम्पत्तियां बना रहे थे, वहीं पुष्कर जी अपने भाई बहनों के कैरियर और शादियों में लगें हूए थे। समय का पंछी आने वाले कुछ सालों में हाथ से निकल गया और वह स्वर्णिम दौर लौटकर नहीं आ सका। सन् 2000 में पारिवारिक कारणों से मित्र प्रकाशन बंद हो गया। मित्र प्रकाशन से जुड़े सैकड़ों कर्मचारी बेकार हो गये। उस कठिन दौर में पुष्कर जी के मन में मनोहर कहानियां को नये रूप में पुनर्जीवित करने का विचार आया और यह विचार मनोनीत कहानियां के रूप में पाठकों के सामने आया। मनोनीत कहानियां के प्रकाशन के लिए पुष्कर जी ने अपनी पैतृक जमीन बेच दी। कुछ पार्टनर भी जोड़़े गये। मनोहर कहानियां के देव कुमार सिंह, सतीश वर्मा, मुकेश मधुर और सुनील वर्मा सहित देश भर के अनेकों लेखक साथ आ गये थे। मेरे ऊपर तो पुष्कर जी का अपार स्नेह था। सपना यही था कि सफलता झक मारकर आयेगी। लेकिन इतने लोगों में एक भी आदमी व्यवसायी मानसिकता का नहीं था। पत्रिका प्रकाशन जैसे नोटों में आग लगाऊ धंधे के लिए धन कहां से और कैसे आयेगा? किसी को पता ही नहीं था। नतीजे भयावह रहे, सर्कुलेशन एजेंट और विज्ञापन एजेंसियां अपने अपने हिस्से के धन को लूट कर आंखें दिखा गयीं। आखिरकार डेढ़ साल के प्रकाशन के बाद भारी घाटे के बाद मनोनीत कहानियां का प्रकाशन बंद हो गया। हम सब बुरी तरह प्रभावित हो गये। कुछ लोगों की दिल्ली छूट गयी। सब बिछड़ गये। जीवन कैसे चलेगा? यह संकट भयावह था। लेकिन तभी पता चला कि मनोहर कहानियां को दिल्ली प्रेस ने खरीद लिया है। आखिरकार पुष्कर जी को संपादन के लिए नियुक्त कर लिया गया और उनका जीवन आहिस्ता आहिस्ता ही सही पटरी पर आ गया। मनोनीत कहानियां के हादसे ने जीवन से जीवट छीन लिया था। अब तो जैसे-तैसे जीवन यापन ही लक्ष्य रह गया था।
पुष्कर जी का कथा लेखन और प्रस्तुतिकरण अद्भुत था। इसी वजह से कई फिल्मी हस्तियां उनके सम्पर्क में आयीं और उन्हें फिल्मों के लिए लेखन के लिए प्रेरित किया,लेकिन फिल्मी दुनिया में गलाकाट प्रतिस्पर्धा इस आदमी को रास नहीं आयी और वह दरवाजा उनके लिए नहीं खुल सका। यहां तक कि समाचार चैनलों को उन्होंने अपराध घटनाओं के प्रस्तुतिकरण के लिए जो आइडिया दिये,उन पर सनसनी, दस्तक, कोड रेड और सावधान इंडिया जैसे लोकप्रिय सीरियल बने, लेकिन इन सीरियलों के वैचारिक जनक को इनमें जगह न मिल सकी। इलेक्ट्रोनिक माध्यमों ने पहले ही लोगों की रीडिंग हैबिट्स खत्म कर दी थीं। बची-खुची कमी सोशल मीडिया ने पूरी कर दी। बड़े-बड़े मीडिया हाउस धड़ाम से नीचे आ गिरे। बहुतों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया। दिल्ली प्रेस किसी प्रकार अपने प्रकाशनों को थामे हुए है। सो अपने अंतिम समय तक पुष्कर जी अपनी रचनाधर्मिता को निभा रहे थे। कोविड ने उन्हें भी असमय ही लील लिया। लेखन की जिस विधा में पुष्कर जी थे,वे स्वयं में एक विश्वविद्यालय थे। यह अलग बात है कि स्वार्थों और भ्रष्टाचारों में लिपटी हमारी सरकारें मीडिया को गंभीरता से नहीं लेतीं। यही वजह हैं कि पत्रकारिता के वट वृक्ष गिर जाते हैं और कहीं सरसराहट भी महसूस नहीं होती। अगले ही पल से मीडिया हाउस भी अपनी राह चल देते हैं। भविष्य की हर परिस्थिति और हालात का सामना करने के लिए पत्रकार का परिवार नितांत अकेला रह जाता है। पत्रकारिता का भूतकाल भी यही था, वर्तमान भी यही है और भविष्य में भी बार-बार ऐसा ही होगा।
(लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं।)