Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कतर में फंसे भारतीय और टीओआई की यह खबर

Sanjaya Kumar Singh-

भाजपा ने कहा है और टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले पन्ने पर छापा है कि कतर की अदालत से मौत की सजा पाने वाले नौसेना के दिग्गजों की वापस लाने के लिए भारत कानूनी लड़ाई लड़ेगा। यह घोषणा सरकार ने की होती तो उसका अलग महत्व होता। सरकार की ओर से यह घोषणा विेदेश मंत्री. विदेश मंत्रालय और स्वयं प्रधानमंत्री भी कर सकते है।

फिर भी, भाजपा (के एक नेता) ने यह घोषणा क्यों की है, समझना मुश्किल नहीं है। खबर के अनुसार भाजपा की ओर से यह घोषणा अजय आलोक ने की है और अखबार ने पहले पन्ने पर उनका पदनाम नहीं छापा है। ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर को इतना महत्व क्यों दिया यह भी समझने की जरूरत है।

अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नौसेना के दिग्गजों में से एक के परिवार वालों ने भाजपा सांसद से मुलाकात की। इसके बाद इस बयान का मतलब यही है कि लोग सरकार से बयान की अपेक्षा कर रहे हैं पर सरकार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर को इतनी प्रमुखता देकर परोक्ष रूप से यही बताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन