Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दैनिक जागरण के पत्रकार से मारपीट करने वाले बीजेपी नेता समेत पांच पर मुकदमा

कठुआ| दैनिक जागरण अखबार आजकल इस एक मामले में ठीक काम करता दिख जान पड़ रहा है जो अपने मारे पीटे जा रहे पत्रकारों को प्रमुखता से न सिर्फ प्रकाशित कर रहा है बल्कि मुखर भी हो रहा है। फिर विरोधी भले भाजपा का क्यूं न हो।

ताजा उदाहरण कठुआ से निकलकर आया है। यहां चंद रोज पहले जागरण के पत्रकार राकेश शर्मा के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट की थी भाजपा नेता मनजीत सिंह उर्फ ठेला व अन्य ने। इस प्रकरण में गंभीर रूप से जख्मी हुए पत्रकार राकेश की शिकायत पर ठेला के अलावा मनजीत सिंह, राज सागर, अश्विनी कुमार, हिमांशु शर्मा समेत पांच पर कठुआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पहलगाम अटैक पर पूछा सवाल तो कर दी पिटाई

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्रकार राकेश शर्मा ने रिपोर्टिंग के दौरान भाजपा नेता व उनके समर्थकों से पहलगाम हिंसा मामले में क्रास सवाल पूछ लिए थे। इस पर नेताजी लोग भयंकर क्रोधित हो गए और जागरण के पत्रकार राकेश शर्मा को काफी दूर और देर तक पीट दिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। नीचे भड़ास पर पब्लिश हो चुकी खबर में देख सकते हैं।

बात वापस जागरण की करें तो, कठुआ के राकेश शर्मा से पहले जागरण ने सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड पर भी ठीकठाक काम किया था। प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबरों को। दूसरे अखबार भी जागरण की इस चौकस परिपाटी को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। बाकी गुणा भाग और गुणों का बखान करते रहिए। कौन रोकने ही वाला है- विश्वगुरू भारत में।

मूल खबर…

सीतापुर मामले की रिपोर्टिंग भी पढ़ें…

सीतापुर पत्रकार हत्याकांड : दैनिक जागरण ने छुपाया नहीं खुलकर छापा है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन