Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नेपाल में बाबा रामदेव के छह प्रोडक्ट लैब टेस्ट में फेल, हटाने के निर्देश

बाबा से व्यापारी बने रामदेव की दिव्य फार्मेसी के 6 उत्पादों को नेपाल सरकार ने बाजार से हटा लेने के निर्देश जारी किये हैं. इस बाबत बाकायदा अख़बारों में नोटिस निकालकर इन्हें बेचने पर रोक लगाई गई है. वज़ह है इन प्रोडक्ट्स का जीवाणु टेस्ट में असफल होना. इससे पहले भारत में भारतीय सेना के लैब टेस्ट में रामदेव के प्रोडक्ट फेल होने से सेना ने अपनी कैंटीन से प्रोडक्ट्स हटा लिए थे और बिक्री पर रोक लगा दी थी.

ये है नेपाल के अखबार में प्रकाशित नोटिस…

फेसबुक यूजर दिनेश कुमार चमोली का कहना है कि फार्मा कंपनियों का एनालिसिस प्रोटोकॉल स्टैण्डर्ड नॉर्म्स पर होता है. फिर ये प्रोडक्ट कभी भारत में फेल क्यों नहीं हुए? ये सोचने की बात है. एक अन्य फेसबुक यूजर Kamal Kant का कहना है- ”रामदेव एक पूंजीपति से भी ज्यादा लूट रहा है, क्योंकि इसने तो धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर भी अपना उल्लू सीधा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसके द्वारा संचालित अवैज्ञानिक चालें अपराध की श्रेणी में आती हैं.”

इसे भी पढ़ें….

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन