Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

पत्रकार सागर शर्मा की आने वाली किताब ‘इंतेहा’ दो प्रेमियों की मर्मस्पर्शी प्रेम कहानी पर आधारित है

दो प्रेमियों की मर्मस्पर्शी प्रेम कहानी “इंतेहा” का पोस्टर जुलाई माह आखरी हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी में लॉन्च किया जा रहा है। ये एक ऐसी कहानी है जिसमें मुख्य पात्र दोनों प्रेमी जोड़े समाज की कई दुश्वारियों की बदौलत घुटने टेकने पर मजबूर हो जाते हैं। कहानी में प्रेम, त्याग और इंसानियत के गिरते स्तर को बखूबी कलम के जरिये उतारा गया है। कहानी मुख्य रूप से समीर (काल्पनिक नाम) के इर्द गिर्द घूमती है जो समाज की कई ऐसी कुरीतियो का शिकार होता है जिनकी उसके जीवन में “इंतेहा”हो जाती है। कई रिश्तों के खोने के बाद भी कोई शख्स कैसे अपना धैर्य और आत्मविश्वास बरकार रख पाता है और वह किसी का बुरा नही चाहता यह इस कहानी के पात्र का सबसे अच्छा और मानवीय पहलू है। चाहे वह कितने भी दुख तक़लीफ़ से क्यों ना गुज़रा हो लेकिन फिर भी उसने अमानवीय व्यवहार न तो अपनी प्रेमिका के साथ किया न ही किसी और के साथ उसने कभी कोई अशोभनीय बर्ताव किया।

सच्ची घटना पर आधारित इस प्रेम कहानी के लेखक कलम के सिपाही के ब्लॉगर और पत्रकार सागर शर्मा हैं। सागर शर्मा कई न्यूज़ चैनल और समाचार पत्र, पत्रिकाओं में काम करने के बाद अब इस प्रेम कहानी के ज़रिए नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। कहानी के बारे में ज्यादा न बताने की मजबूरी पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इसका पोस्टर लॉन्च होना है और अगले कुछ दिनों में इस किताब का अनावरण होना है इसलिए कहानी का मज़ा तभी है जब यह आधारिक लॉन्च के बाद पढ़ी जाए और समाज के कई ऊल जलूल मुद्दों पर किए गए करारे हमलें को सकारात्मक रूप में लेकर ऐसी बीमारियों से लड़ा जाए। जातिवाद, बेटा-बेटी में फर्क, मानव मूल्यों में आ रही गिरावट पर प्रहार करते हुए सागर शर्मा ने इस कहानी में ऐसे सभी वाकयों का जिक्र किया है जिनकी वजह से ये जोड़ा अपने दुखद विरह को प्राप्त हुआ। सागर शर्मा कहते हैं बहुत जल्द इस कहानी से पर्दा उठ जाएगा और हम सभी जानेंगे कि कैसे आज भी लोग जहां समाज में बदलाव की बात करते हैं वहाँ रूढ़िवादी सोच और पुरातन कायदों पर दो जिंदगियों को लील दिया जाता है। सागर शर्मा से संपर्क 9999930481 के जरिए किया जा सकता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन