Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के चर्चित आईएएस अफसर नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल

उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसर नवनीत सहगल सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं. प्रमुख सचिव सूचना के पद पर तैनात नवनीत सहगल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग देखकर लखनऊ लौट रहे थे. लखनऊ से प्रकाशित 4पीएम अखबार के संपादक संजय शर्मा ने बताया कि रास्ते में सामने से आ रही महेन्द्रा कार ने सहगल की कार में जबरदस्त टक्कर मार दी. इससे सहगल की अंबेसडर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसा उन्नाव के हसनगंज इलाके में हुआ. सहगल आगरा एक्सप्रेसवे पर फाइटर प्लेन की सफल लैंडिंग के बाद वापस लौट रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी उन्नाव और डीएम घटना स्थल के लिए रवाना हो गए. घायल सहगल को एयर एम्बुलेंस से लखनऊ के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सहगल को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे. बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद नवनीत सहगल बातचीत कर रहे हैं.

हादसे में सहगल के ड्राईवर की टांग फ्रैक्चर हो गई है. कार में नवनीत सहगल के अलावा उनके एक खास दोस्त, ड्राईवर और गनर थे. उनकी गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही तेज गति की कार से हुई. जिस गाड़ी से टक्कर हुई, वह किसकी है, यह पता नहीं चल पाया है.

घटनास्थल की कुछ तस्वीरें यूं हैं :

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन