Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले को सनातन संस्था की धमकी

मुंबई। सनातन संस्था की ओर से धमकी मिलने के बावजूद वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने सुरक्षा लेने से इन्कार कर दिया है। गोविंद पंसारे हत्याकांड में संस्था के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनको सुरक्षा देने का प्रस्ताव किया था। वागले ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह कुछ पुलिस अधिकारी मेरे पास आए और बताया कि खतरों के मद्देनजर सरकार ने मेरे लिए सुरक्षा का इंतजाम करने का फैसला किया है।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह फैसला सनातन संस्था की धमकी के चलते किया गया है या इसकी कोई और वजह है। वागले ने बताया कि मुझे लगातार संस्था की ओर से धमकी दी जा रही है। चार साल पहले इसके नेता अभय वर्तक एक कार्यक्रम छोड़कर इसलिए चले गए, क्योंकि उसकी अध्यक्षता मैं कर रहा था। पिछले सप्ताह भी इसके एक प्रकाशन में मुझे धमकी देते हुए लेख लिखा गया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन